Mahendragarh : देव नगर की बणी में अपाहिज व्यक्ति का मिला शव, हत्या की आशंका

Mahendragarh News : अटेली रोड स्थित गांव देवनगर की बणी में रविवार की सुबह एक दिव्यांग अज्ञात व्यक्ति का शव (Dead Body) मिला है। मृतक का चेहरा क्षत-विक्षत अवस्था में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान करने में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार देवनगर थाना सदर महेंद्रगढ़ से आगे गांव की बणी में नदी के साथ एक नाम पता ना मालूम व्यक्ति का शव रविवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा, जिस पर ग्रामीणों ने डायल 112 को कॉल किया गया। मृतक के चेहरे को कुचलने की कोशिश की गई है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक दोनों पैरों से अपाहिज है, उसके पास में अपाहिज के द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली बैसाखी भी पड़ी हुई मिली है। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस के द्वारा मृतक की पहचान करवाने की कोशिश की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS