संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
X
हरियाणा राज्य के सोनीपत शहर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

हरियाणा राज्य के सोनीपत शहर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर पति सहित आठ पर विभिन्न धाराओं के तहत दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

शहर के राजेंद्र नगर की रहने वाली अनुराधा (26) की शनिवार को संदिग्ध अवस्था में फंदा लगाने से मौत हो गई। परिजन उसे लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे। मामले की सूचना के बाद गीता भवन चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

मामले को लेकर अनुराधा के भाई पानीपत के गांव चुलकाना निवासी प्रदीप कुमार ने गीता भवन चौकी पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बहन अनुराधा (26) की शादी 21 फरवरी को राजेंद्र नगर सोनीपत निवासी मनीष के साथ की थी। उन्हें शनिवार शाम को बताया कि उसकी बहन ने फंदा लगा लिया हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा था। उसे लगातार तंग किया रहा था। अब उसकी बहन की दहेज के लिए हत्या कर दी गई है। उन्होंने पति मनीष के साथ आठ लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया हैं। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मौके से नमूने एकत्रित कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया हैं। मृतका के भाई के बयान पर पति, जेठ, जेठानी, ससुर, ननद सहित आठ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। जल्द आरोपितों को काबू कर आगामी कार्यवही अमल में लाई जायेगी।

Tags

Next Story