बल्लभगढ़ : बंद घर में मिला मां और बेटे का शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

बल्लभगढ़ : बंद घर में मिला मां और बेटे का शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
X
शव 2 से 3 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। मृतकों में महिला की उम्र 82 वर्ष और युवक की 42 वर्ष बताई जा रही है।

फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ सेक्टर 3 में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मां और बेटे का शव मिला है। मौत के बाद जब घर से शवों के गलने के कारण तेज बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद घर के अंदर पहुंची पुलिस देखा तो दोनों के शव सड़ी गली स्थिति में पड़े थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार शव 2 से 3 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। मृतकों में महिला की उम्र 82 वर्ष और युवक की 42 वर्ष बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही दोनों की मौत का सही कारण पता चल सकेगा। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बेटा नशे का आदी बताया जा रहा है।

Tags

Next Story