बंद फैक्टरी में मिला अज्ञात का शव : गली सड़ी हालत में होने के कारण नहीं हो पाई शिनाख्त

हरिभूमि न्यूज यमुनानगर । तेजली गेट के पास बंद पड़ी फैक्टरी से एक व्यक्ति का गला सड़ा शव बरामद हुआ। शव की हालत खराब होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांधीनगर कॉलोनी जगाधरी निवासी शारीक उर्फ समीर ने बताया कि तेजली गेट के पास पिछले कई सालों से एक फैक्टरी बंद पड़ी है। फैक्टरी की एक दीवार टूटी हुई है, जिसमें अक्सर असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। वह सैर करने के दौरान फैक्टरी के नजदीक से गुजरा तो वहां से उसे काफी बदबू आने लगी। जब उसने फैक्टरी में झांककर देखा तो वहां बने होद में एक शव पड़ा हुआ था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। शव काफी गल सड़ चुका था। शव के चेहरे का मांस भी नहीं बचा था। इसके साथ ही सिर से बाल भी गायब थे, जिस कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने के इरादे से उसे फैक्ट्री की होद में फेंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के लिए शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले में कर रहे हैं जांच
मामले की जांच कर रहे शहर के बुड़िया गेट पुलिस चौकी प्रभारी गुरदयाल ने बताया कि शव काफी सड़ी गली हालत में बरामद हुआ है। शव व्यक्ति का है। इतनी सड़ी गली हालत में शव की आयु तक का अंदाजा लगाना मुश्किल है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जिस तरह की हालत में शव मिला है। उससे यही अंदेशा है कि शव करीब एक माह पहले का है। अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS