यमुनानगर : श्मशान घाट के पास आल्टो कार में पड़ा मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर
जिला के गांव थाना छप्पर के शमशाम घाट के नजदीक खड़ी कार से एक युवक का शव व खून से सना हुआ एक पान्ना मिला है। आशंका जताई गई है कि किसी ने सिर में पान्ना मारकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना छप्पर पुलिस को सूचना मिली थी कि श्मशान घाट के पास आल्टो कार में युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार से युवक को शव बरामद किया। मृतक के सिर पर चोट के गहरे घाव थे। पुलिस को कार से खून से सना हुआ एक पान्ना (नट बोल्ट खोलने की चाबी) बरामद हुआ। जिससे युवक के सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई थी। तलाशी के दौरान मृतक युवक की जेब से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान जिला अंबाला के गांव मनका निवासी गुरदेव के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक का पिता सर्वजीत व परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। सर्वजीत ने बताया कि करीब दो साल पहले घर में चोरी को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद से उसका लड़का गुरूदेव उससे अलग रह रहा था। वह घर भी नहीं आता था। पुलिस ने सर्वजीत की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर राम कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। हत्या क्यों की गई। इसका अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। जल्द ही आरोपित का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS