रोहतक : महम क्षेत्र में हादसा, तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

रोहतक : महम क्षेत्र में हादसा, तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत
X
महम क्षेत्र में तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। एक घटना फाग के दिन की महम शहर की है, जबकि दूसरी घटना खरकड़ा गांव की है। प

हरिभूमि न्यूज : महम ( रोहतक )

महम क्षेत्र में तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। एक घटना फाग के दिन की महम शहर की है, जबकि दूसरी घटना खरकड़ा गांव की है। पहली घटना में महम के थाना रोड पर दर्शन लाल की खल बिनौला की दुकान है। यहीं पर उनका मकान है। दर्शन लाल का 21 वर्षीय बेटा फाग के दिन अपने पांच छह दोस्तों के साथ नहाने के लिए रोहतक रोड पर स्थित अपने खेत में बने बाग में चला गया। यहां वह दोस्तों के साथ वाटर टैंक में नहाने लगा। उसकी टैंक में डूबने से मौत हो गई। उसकी साथी युवक को निकालकर महम के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हिमांशु के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। शनिवार दोपहर करीब एक बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया।

दूसरी घटना में शनिवार सुबह करीब 11 बजे खरकड़ा गांव के जलघर के पास स्थित एक तालाब में एक 26 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना महम पुलिस को दी। पुलिस ने शव का तालाब से बाहर निकाला। एफएसएल टीम इंचार्ज डॉक्टर सरोज दहिया ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान 26 वर्षीय साहिल पुत्र बनी सिंह उर्फ बंटू के रूप में हुई है। वह होली के दिन से लापता था। परिजनों का कहना है कि साहिल शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। वह होली के दिन अपनी ससुराल से आया था। उसके बाद बाइक उठाकर घर से निकला था। बाइक तालाब के किनारे खड़ी मिली है। परिजनों ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। साहिल खेतीबाड़ी का काम करता था। पुलिस ने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है।

Tags

Next Story