हरियाणा : पांच साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के दोषी को फांसी की सजा

हरियाणा : पांच साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के दोषी को फांसी की सजा
X
इस मामले में दर्जन भर से अधिक लोगों की गवाही हुई। जिसमें मुख्य रूप से पीड़िता के माता-पिता के अलावा डीएसपी राहुल देव की गवाही प्रमुख रही। दोषी के खिलाफ दो पुलिस कर्मियों की हत्या समेत आठ गंभीर आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं।

झज्जर। एक बच्ची सेे दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को एडिशन सेशन जज हेमराज की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सोमवार को घटना के 11 माह के भीतर फांसी की सजा सुनाई है। दोषी विनोद उर्फ मुन्ना ने एक साल पहले बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। मामले में झज्जर के सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया था।

अदालत ने दोषी पर 1 लाख 85 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। दोषी को अन्य धाराओं में आजीवन कारावास व जुर्माने की सजा भी सुनाई है। इस मामले में दर्जन भर से अधिक लोगों की गवाही हुई। जिसमें मुख्य रूप से पीड़िता के माता-पिता के अलावा डीएसपी राहुल देव की गवाही प्रमुख रही। दोषी के खिलाफ दो पुलिस कर्मियों की हत्या समेत आठ गंभीर आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं।

यह था मामला

मध्यप्रदेश निवासी बच्ची का पिता परिवार के साथ आरोपी विनोद के घर में किराये पर रहता था। बाद में वह दूसरी जगह रहने लगा था। 20 दिसंबर, 2020 की रात शराब के नशे में धुत विनोद उसके घर पहुंचा। विनोद के सिर में चोट लगी देखी तो बच्ची का पिता उसे छोड़ने चला गया। विनोद ने अपने घर जाकर बच्ची के पिता को घर में बंद कर दिया और वापस पीड़ित के घर जाकर पहले बच्ची की मां से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला किसी तरह जान बचाकर भागी। इस पर आरोपी पांच साल की बच्ची को उठाकर घर ले गया। इसके बाद बच्ची के पिता को छोड़ दिया, लेकिन बच्ची से दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी।

Tags

Next Story