Weather Update : अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट, गर्मी से अभी राहत नहीं

Weather Update : अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट, गर्मी से अभी राहत नहीं
X
सोमवार को दिन का आगाज आकाश में छाये आंशिक बादलों के साथ हुआ। दिनभर सूर्य तथा बादलों के बीच अटकेलियों का दौर चलता रहा।

Haryana Temperature : वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते सोमवार को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाये रहे। जिसके चलते अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू से आमजन कुछ राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। मौसम परिवर्तनशील तथा शुष्क बना रहेगा। सोमवार को दिन का आगाज आकाश में छाये आंशिक बादलों के साथ हुआ। दिनभर सूर्य तथा बादलों के बीच अटकेलियों का दौर चलता रहा।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि आज सोमवार को वर्तमान मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी पाकिस्तान पर बने चक्रवातीय सर्कुलेशन की वजह से हवाओं की दिशाएं बदल गई है जिसके कारण हवाएं दक्षिणी पूर्वी होने की वजह से पश्चिमी शुष्क पवनों का प्रभाव मैदानी राज्यों पर नग्नय हो गया है।साथ ही साथ राजस्थान के ऊपर बना प्रतिचक्रवात सरकुलेशन भी थोड़ा कमजोर पड़ गया है।जिसकी वजह से उत्तरी मैदानी राज्यों हरियाणा राजस्थान पंजाब एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू का आगाज कमजोर पड़ गया है।

हरियाणा में सोमवार को सम्पूर्ण इलाके में तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस से 44.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। हरियाणा के अनेक स्थानों पर कल भी आंशिक बादलवाही और धुल भरी हवाएं आंधी चलने की संभावना है और उत्तरी जिलों पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र आदि पर हल्की बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और अंधड़ आंधी चलने की संभावना है और शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर आंधी और धुल भरी हवाएं चलने की प्रबल संभावनाएं बन रही है । 18 तारीख से फिर से इलाके पर भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू आगाज करेंगी। आने वाली 20 तारीख के बाद भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू से राहत मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। और उत्तरी मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में राहत की बारिश देखने को मिलेगी यानी मई के अन्तिम सप्ताह में प्री मॉनसून की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

Tags

Next Story