आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर कुरुक्षेत्र 48 कोस के 75 तीर्थों पर होगा दीपोत्सव

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर कुरुक्षेत्र 48 कोस के 75 तीर्थों पर होगा दीपोत्सव
X
कुरुक्षेत्र उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि अतंरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 का थीम आजादी के अमृत महोत्सव का रखा गया है। इस साल केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से देश की आजादी के 75वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र । देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सरकार की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव के रुप में मनाया जा रहा है। इस दौरान अतंर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 का थीम भी आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित होगा। इस विषय को जहन में रखते हुए कुरुक्षेत्र 48 कोस के 75 तीर्थो पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कुरुक्षेत्र उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि अतंरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 का थीम आजादी के अमृत महोत्सव का रखा गया है। इस साल केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से देश की आजादी के 75वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इस कड़ी में महोत्सव में भी लगभग सभी कार्यक्रमों में आजादी के अमृत महोत्सव की झलक नजर आएगी। इस विषय को जहन में रखकर कुरुक्षेत्र 48 कोस के 75 तीर्थों पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह दीपोत्सव कार्यक्रम 14 दिसंबर को होगा। उन्होंने कहा कि 75 तीर्थो पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा और गीता संदेश को आजादी के अमृत महोत्सव के साथ जोड़ा जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों का आयोजन हरियाणा कला परिषद की तरफ से किया जाएगा। इस बार अतंर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में हरियाणा के 75 स्वतंत्रता सेनानियों या उनके परिजनों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इन महान लोगों को इस लिए सम्मानित किया जा रहा है क्योंकि यह आजादी इन लोगों के बलिदान के कारण ही मिली है। इसलिए स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान आजादी के अमृत महोत्सव पर किया जाना जरूरी है।

Tags

Next Story