Delhi Metro : अपनी सेवाओं पर यात्रियों से फीडबैक लेगा DMRC, इन प्वाइंट पर मांगें सुझाव

Delhi Metro : अपनी सेवाओं पर यात्रियों से फीडबैक लेगा DMRC, इन प्वाइंट पर मांगें सुझाव
X
यह सर्वेक्षण सोमवार एक अगस्त से शुरू होकर आगामी 28 अगस्त तक चलेगा। सर्वेक्षण फार्म अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। कुल सात विषयों पर फीडबैक मांगा गया है।

हरिभूमि न्यूज : बहादुरगढ़

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ( Delhi Metro Rail Corporation ) की ओर से ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण के आठवें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। यह सर्वेक्षण सोमवार एक अगस्त से शुरू होकर आगामी 28 अगस्त तक चलेगा। इसका उद्देश्य मेट्रो सेवाओं और सुविधाओं के विभिन्न पहलुओं के बारे में यात्रियों से फीडबैक प्राप्त करना है।

सर्वेक्षण में सुधारों के लिए सुझाव भी मांगे जाएंगे। जो भी यात्री इस सर्वे में भाग लेना चाहता है, वह डीएमआरसी ( Dmrc ) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.delhimetrorail.com पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सर्वेक्षण फार्म अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। कुल सात विषयों पर फीडबैक मांगा गया है। भागीदारों द्वारा उत्तर भरे जाने के लिए एक विषय के संबंध में सर्वेक्षण का लिंक डीएमआरसी की वेबसाइट पर केवल चार दिन के लिए ही उपलब्ध रहेगा। चार दिन के बाद फीडबैक के लिए अगला विषय उपलब्ध कराया जाएगा।

किया जाएगा आंकलन

दिल्ली मेट्रो द्वारा इस सर्वेक्षण का आयोजन यात्रियों को दी जाने वाली सेवाओं के बारे में उनके विचार जानने के लिए किया जा रहा है। प्राप्त फीडबैक के आधार पर सर्वेक्षण के परिणाम मेट्रो की सुविधाओं और सेवाओं के विभिन्न पहलुओं का आंकलन करने तथा आवश्यक सुधार लाने में सहायक सिद्ध होंगे। - अनुज दयाल, प्रधान कार्यकारी निदेशक, कापोर्रेट कम्युनिकेशन, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन

इन सेवाओं पर देना है फीडबैक

-उपलब्धता एवं सुगम्यता

- ग्राहकों को उपलब्ध सुविधाएं

-जानकारी

- सेवाओं की गुणवत्ता

- ग्राहक सेवा

- मेट्रो का बाहरी क्षेत्र

- सुरक्षा, संरक्षा एवं सुविधा

Tags

Next Story