दिल्ली पुलिस का दावा, दीप सिद्धू को करनाल सीमा से किया गिरफ्तार, एसपी करनाल ने नकारा

हरिभूमि न्यूज : करनाल
लालकिला पर धार्मिक झंडा पहराने के आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने करनाल सीमा से गिरफ्तार करने का दावा किया है। वहीं दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बारे में करनाल पुलिस ने जानकारी होने से स्पष्ट इंकार कर दिया।
करनाल एसपी गंगाराम पूनिया-डीएसपी विजय देसवाल से जब पूछा गया कि क्या दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने करनाल की सीमा से गिरफ्तार किया है। इस पर एसपी-डीएसपी ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। क्योंकि उनके संज्ञान में ये मामला नहीं है। आरोपी दीप सिद्धू के बारे की गिरफ्तारी कहा से हुई, इसकी जानकारी नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि दीप सिद्धू की गिरफ्तारी करनाल सीमा से की है। अब किसके दावों पर यकीन करे, किसके नहीं। ये भी जांच का विषय हो सकता है।
काबिलेगौर है कि दीप सिद्धू वहीं है, जिस पर 26 जनवरी के दिन लालकिला पर धार्मिक झंडा फहराने का आरोप है। जिसके बाद दल्लिी में देशभर में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक लाख रुपये के इनाम की भी घोषणा की हुई है। गणतंत्र दिवस के दिन से ही दिल्ली पुलिस आरोपी को पकड़ने में लगी हुई थी, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। यहीं नहीं आरोपी फेसबुक पर आकर अपनी बात भी रख रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आरोपी दीप सिद्धू जो पोस्ट फेसबुक पर भेज रहा था, वे पोस्ट विदेश में उसके साथी द्वारा भेजी जा रही थी। हालांकि ये सब जांच का विषय है, इन सब में कितनी सच्चाई है, ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS