रुड़की में दिल्ली पुलिस के जवान की गोली मारकर हत्या

रुड़की में दिल्ली पुलिस के जवान की गोली मारकर हत्या
X
पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पिता का कहना है कि किसी ने उसके बेटे को गोली मारकर उसे अंदर फेंक दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से छानबीन कर रही है।

रोहतक। गांव रुड़की में सोमवार रात दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह दिल्ली में स्पेशल सेल में तैनात था। सूचना मिलने पर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पिता का कहना है कि किसी ने उसके बेटे को गोली मारकर उसे अंदर फेंक दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से छानबीन कर रही है।

33 वर्षीय प्रदीप दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल था। इन दिनों ड्यूटी स्पेशल सेल जनकपुरी जोन में थी। वह सोमवार रात करीब 12 बजे घर आया था। रात उसकी पत्नी मोनिका और 3 बच्चे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। परिजन वहां पहुंचे तो प्रदीप जमीन पर पड़ा था। उसके पास ही उसकी सर्विस रिवॉल्वर भी पड़ी थी। उसकी छाती के पास गोली लगी हुई थी। उसके परिजन उसे तत्काल अवस्था में पीजीआई में लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। प्रदीप के पास तीन बच्चे हैं। दो बेटी और एक बेटा है। जबकि प्रदीप दो भाई हैं। प्रदीप के पिता किसान हैं। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रदीप ने रात आठ बजे अपनी पत्नी के पास फोन किया। उसने कहा कि वह घर आ रहा है। खाना बना लेना। इसके बाद वह रात करीब 12 बजे घर आया तो गोली चलने से उसकी मौत हो गई।

छाती में लगी थी गोली, पोस्टमार्टम कराया

प्रदीप सोमवार की रात को ही घर आया था। इसके बाद उसकी गोली लगने से मौत हो गई। उसकी छाती के पास गोली लगी हुई थी। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। -कैलाशचंद, एसएचओ आईएमटी थाना

Tags

Next Story