हरियाणा में यहां हुई तोड़फोड़ : नगर निगम ने 45 से अधिक मकानों पर चलाया बुलडोजर, लोगों ने किया पथराव

हरियाणा में यहां हुई तोड़फोड़ : नगर निगम ने 45 से अधिक मकानों पर चलाया बुलडोजर, लोगों ने किया पथराव
X
जुलाई महीने में सुप्रीम कोर्ट ने केस की सुनवाई करते हुए अरावली वन क्षेत्र में अवैध रूप से बने निर्माण को हटाने का आदेश राज्य सरकार को दिया था। उसी आदेश की पालना में अक्टूबर महीने में नगर निगम ने जमाई कॉलोनी को हटाने का काम शुरू किया था।

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में अरावली वनक्षेत्र में जमाई कॉलोनी में अवैध रूप से बने 45 से अधिक मकानों पर नगर निगम के तोडफ़ोड़ दस्ते ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। लोगों ने यहां दो-दो मंजिला मकान बना रखा था। निगम ने ये कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई। करीब तीन एकड़ में ये कॉलोनी बसी है। स्थानीय लोगों ने पथराव भी किया। जिसमें जेसीबी के शीशा टूटा गया। जिसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर वापिस कर दिया।

बता दें कि जुलाई महीने में सुप्रीम कोर्ट ने केस की सुनवाई करते हुए अरावली वन क्षेत्र में अवैध रूप से बने निर्माण को हटाने का आदेश राज्य सरकार को दिया था। उसी आदेश की पालना में अक्टूबर महीने में नगर निगम ने जमाई कॉलोनी को हटाने का काम शुरू किया था। बीच में त्यौहारी सीजन के कारण कार्रवाई रोक दी गई थी। सोमवार को फिर से जमाई कॉलोनी के पास बनी छोटी कॉलोनियों में तोड़फोड़ शुरू की गई।

निगम अधिकारियों की मानें तो लोगों ने जमाई कॉलोनी में करीब पांच एकड़ जमीन पर करीब सौ से अधिक मकान बना रखे हैं। निगम के मुताबिक ये मकान अवैध रूप से निगम की जमीन पर बनाए गए हैं। सोमवार सुबह 9 बजे ही निगम का तोडफ़ोड़ दस्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। दस्ते को देख कर लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि नगर निगम ने बिना किसी नोटिस के कार्रवाई शुरू की है। इसी बीच लोगों ने पथराव भी किया। जिसमें नगर निगम की जेसीबी का शीशा टूटा गया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को काबू करते हुए लोगों को वापिस भेज दिया। सायं तक निगम ने करीबन 45 से अधिक मकानों को तोड़ दिया।

Tags

Next Story