डेंगू बन रहा डेंजर, यमुनानगर जिले में डेंगू के मामले बढ़कर पहुंचे 753

डेंगू बन रहा डेंजर, यमुनानगर जिले में डेंगू के मामले बढ़कर पहुंचे 753
X
जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। बुधवार तक जिले में डेंगू के केस बढ़कर 753 पहुंच गए हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

यमुनानगर। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। बुधवार तक जिले में डेंगू के केस बढ़कर 753 पहुंच गए हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई स्थानों पर फोगिंग अभियान चलाया गया और लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि जिले में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। अब तक जिले में डेंगू के मामले बढ़कर 753 हो गए हैं। संदिग्ध बुखार वाले मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को अपने घरों में साफ सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से डेंगू से बचाव को लेकर सावधन रहने व अपने आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि डेंगू मरीजों के लिए ट्रामा सेंटर से अलग वार्ड बनाया गया है। जिसमें ज्यादा सीरियस मरीजों को रखने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जहां पर डेंगू के केस मिल रहे हैं, वहां पर फोगिंग करवाई जा रही है।

Tags

Next Story