उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कैथल में की कई बड़ी घोषणाएं

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कैथल में की कई बड़ी घोषणाएं
X
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने डिजिटल लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर के लिए अपने कोटे से 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ-साथ उन्होंने जाट शिक्षण संस्थान को नियमित एनओसी दिलवाने तथा शिक्षण परिसर में हरियाणवी लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन हेतु बनाए जाने वाले केंद्र के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

कैथल : उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने दीन बंधु सर छोटू राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने शिक्षण संस्थान परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया। जाट शिक्षण संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली व कॉलेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रतिभागियों व शिक्षा, सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि पिछले दिनों प्रदेश में प्रथम चरण में ग्रामीण आंचल में युवाओं को घर द्वार पर वर्तमान परिवेश के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर देने हेतु 25 सितंबर को गांव बाछौद से पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के जन्म दिवस के उपलक्ष पर डिजिटल लाइब्रेरियां खोलने की महत्वपूर्ण परियोजना लागू की गई थी। अब इस परियोजना को केंद्र सरकार ने भी अपनाया है और ग्रामीण आंचल में डिजिटल लाइब्रेरियां खोलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जाट शिक्षण संस्थान अपने परिसर में बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए केंद्र स्थापित करें, ताकि बच्चें यूपीएससी, एचपीएससी, नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के लिए तैयारी करें और सफलता के मुकाम हासिल कर सकें।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बुधवार को जाट शिक्षण संस्थान के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के दौरान बोल रहे थे। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने डिजिटल लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर के लिए अपने कोटे से 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ-साथ उन्होंने जाट शिक्षण संस्थान को नियमित एनओसी दिलवाने तथा शिक्षण परिसर में हरियाणवी लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन हेतु बनाए जाने वाले केंद्र के लिए 5 लाख रुपये देने की की घोषणा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दीन बंधु सर छोटू राम और चौधरी देवीलाल ने सदैव किसानों, मजदूरों व कमेरे वर्गों के हितार्थ कार्य किया। जन नायक चौधरी देवी लाल द्वारा शुरू की गई बुढ़ापा पेंशन, कर्ज माफी, काम के बदले अनाज, जच्चा-बच्चा जैसी योजनाएं देशभर में प्रेरणा बनी हैं। जाट शिक्षण संस्थान की नींव 1939 में सर छोटू राम ने रखी थी, तब से लेकर अब तक संस्था ने शिक्षण गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य किया है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सर छोटू राम द्वारा शिक्षा की बढ़ोत्तरी के दिखाए गए सपने को संस्था आगे बढ़ा रही है। संस्थान में आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ करियर काउंसलिंग देने की विशेष व्यवस्था करने वाली प्रथम संस्था के रूप में उभरकर सामने आए। उन्होंने कहा कि संस्था रागनी व अन्य पारंपरिक लोक कलाओं, परिधानों के संरक्षण व युवा पीढ़ी को उसके बारे में प्रशिक्षित करने के लिए एक अलग से केंद्र बनाएं, जोकि दूसरी संस्थाओं के लिए भी रोल मॉडल का काम करें।

विद्या है अनमोल रत्न, जिसके जरिए पाया जा सकता है ऊंचे से ऊंचा मुकाम

गुहला-चीका के विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि विद्या एक ऐसा अनमोल रत्न है, जिसके जरिए ऊंचे से ऊंचा मुकाम भी हासिल किया जा सकता है। जाट शिक्षण संस्था शिक्षा के क्षेत्र में शुरू से ही अच्छा कार्य करती आ रही है। दीन बंधु सर छोटू राम ने समाज को नई दिशा प्रदान की है। आज का युग तकनीक का युग है। शिक्षा का भी तकनीकीकरण हो रहा है, उसी के अनुरूप हमें बच्चों को शिक्षा देनी होगी। उन्होंने शिक्षण संस्थान को तकनीकी शिक्षा के और अधिक अवसर बच्चों को देने का आह्वान भी किया।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया 38 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि से बने टीक रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जाट शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्थल से टीक गांव में 38 करोड़ 81 लाख रुपये की धनराशि से बने रेलवे ओवर ब्रिज का भी उद्घाटन किया। यह जिला के लिए बहुत बड़ी सौगात है। इस पुल के उद्घाटन उपरांत लोगों को आवागमन की और भी बेहत्तरीन सुविधा मिलेगी। यह पुल 11 मीटर चौड़ा तथा इसकी लंबाई 748.34 मीटर है। इस पुल के बनने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से भी आसपास के लोगों के साथ-साथ आवागम करने वाले आंगुतकों को भी राहत मिलेगी।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक ईश्वर सिंह, खादी बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र लितानी, डेयरी विकास प्रसंघ के चेयरमैन रणधीर सिंह, जेजेपी जिलाध्यक्ष धूप सिंह माजरा, सतबीर मलिक, बलवान कोटड़ा, बलराज नौच, जेपी जागलान, एडवोकेट राजेंद्र, अवतार चीका, दीप कमल सहारण, सूरज सहारण, रोशन ढांडा, राजू ढुल पाई, वेद प्रकाश ढुल, कर्मबीर फौजी, रणदीप कौल, हरदीप पाड़ला, अर्जुन सिंह, बिल्लू चंदाना, पाला राम सैनी, बिजेंद्र सहारण आदि मौजूद रहे।

Tags

Next Story