आदमपुर और पंचायत चुनाव के बीच गुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल, 40 दिन यहां रहेगा डेरा प्रमुख

हरियाणा में आदमपुर उप चुनाव और पंचायत चुनाव के बीच डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर पैरोल मिल गई है। इस दौरान राम रहीम यूपी के बागपत या फिर राजस्थान के आश्रम में जा सकता है। राम रहीम ने सिरसा डेरे में आने के इच्छा जताई थी, जिस पर सरकार ने मना कर दिया। इससे पहले राम रहीम को जून 2022 में पैरोल मिली थी और वह 30 दिन यूपी के बागपत डेरे में रहा था, इस दौरान बाबा ने लाइव सत्संग भी किया था और अपने श्रद्धालुओं से भी मिला था। उससे पहले फरवरी 2022 में बाबा को 21 दिन की पैरोल मिली थी और ये दिन गुरुग्राम के आश्रम में बिताए थे।
अब राम रहीम की पैरोल को चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है, हरियाणा में 3 नवंबर को आदमपुर उप चुनाव है और 30 अक्टूबर व 2 नवंबर को पहले चरण का पंचायत चुनाव है। राम रहीम के हरियाणा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु हैं। बता दें कि पंचकूला की विशेष अदालत द्वारा राम रहीम को अगस्त 2017 में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के लिए 20 वर्ष की सजा सुनाई थी। जनवरी में उसे और तीन अन्य को 17 साल पहले पत्रकार की हत्या मामले में भी आजीवन कारावास की सुनाई थी। 52 वर्षीय राम रहीम फिलहाल रोहतक की हाई सिक्योरिटी वाली सुनारिया जेल में बंद है।
राम रहीम कब- कब जेल से बाहर आया
12 मई 2021- गुरमीत को स्वास्थ्य में दिक्कत के चलते पीजीआई में उपचार के लिए लाया गया।
17 मई 2021- गुरमीत को मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल देकर गुरुग्राम ले जाया गया।
3 जून 2021- गुरमीत को उपचार के लिए पीजीआईएमएस लाया गया।
8 जून 2021- गुरमीत को उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
9 अगस्त 2021- गुरमीत को उपचार के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया।
7 फरवरी 2022 - गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दी गई और गुरुग्राम के आश्रम में रहा।
जून 2022 : राम रहीम को 28 दिन की पैरोल दी गई, इस दौरान डेरा प्रमुख यूपी के बागपत आश्रम में रहा और श्रद्धालुओं से भी मिला।
Tags
- #Haryana
- #Haryana News
- #Haryana News in Hindi
- #Dera Sacha Sauda
- #Gurmeet Ram Rahim
- #Parole
- #Sunaria Jail
- #Gurmeet Ram Rahim Singh
- #Rohtak News
- #Gurmeet Ram Rahim
- #Parole
- #Sunaria Jail
- #Gurmeet Ram Rahim Singh
- #Rohtak News
- #Gurmeet Ram Rahim
- #Parole
- #Sunaria Jail
- #Gurmeet Ram Rahim Singh
- #Rohtak News
- #Gurmeet Ram Rahim
- #Parole
- #Sunaria Jail
- #Gurmeet Ram Rahim Singh
- #Rohtak News
- #Gurmeet Ram Rahim
- #Parole
- #Sunaria Jail
- #Gurmeet Ram Rahim Singh
- #Rohtak News
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS