जहां राम रहीम ने काटी फरलो, डेरा श्रद्धालुओं ने चलाया सफाई महाअभियान, हनीप्रीत ने भी उठाई झाड़ू, देखें वीडियो

गुरुग्राम। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों व सेवादारों ने रविवार को गुरुग्राम में महा सफाई अभियान चलाया। संस्था के प्रवक्ता जितेंद्र खुराना इंसा व संदीप कौर इंसा ने बताया कि रविवार की प्रात: बड़ी संख्या में डेरे के सेवादारों ने हाथों में झाडू लेकर गुडग़ांव की मुख्य सडक़ों व आस-पास की आवासीय कालोनियों में सफाई की। इस अभियान का शुभारंभ साउथ सिटी स्थित संस्था के नामचर्चा घर के पास से शुरू किया गया। इस अवसर पर नगर निगम की महापौर मधु आजाद व संयुक्तायुक्त डा. विजयपाल यादव भी मौजूद रहे। बता दें कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने अपने फरलो के 21 दिन यहीं पर बिताए थे।
शहर की हर गली, कूचे, चौक-चौराहे, पार्क, सरकारी व सार्वजनिक स्थलों पर सफाई महा अभियान शुरु किया गया। हनीप्रीत ने भी यहां सफाई की। सेवादार हाथों में झाडू इतनी तेजी से चला रहे थे, जैसे कि कोई मशीन चल रही हो या सीवरेज ब्लॉक मिला, उसकी सफाई सेवादारों ने की। एकत्रित किए गए कूड़े का निपटारा भी सेवादार डंपिंग वाहनों में डालते नजर आए। शहरवासियों को सफाई के प्रति भी सेवादारों ने जागरुक किया और शहर को स्वच्छ रखने के लिए शहरवासियों से कई क्षेत्रों में शपथ पत्र भी भरवाए गए।
संस्था के प्रवक्ता ने बताया कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम गत माह 21 दिन के लिए गुडग़ांव में फरलो पर थे। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए ही संस्था के सदस्यों ने गुडग़ांव में महासफाई अभियान चलाया। इस सफाई अभियान में दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान से बड़ी संख्या में सेवादार सफाई करने के लिए शामिल हुए। शहर को 3 जोन में बांटकर यह सफाई व्यवस्था कराई गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संस्था की मेडिकल टीम की ओर से भी विशेष प्रबंध किए गए थे। नगर निगम की महापौर मधु आजाद ने सफाई अभियान के लिए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख व उनके अनुयायियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वाकई में वे बधाई के पात्र हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS