2.09 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य, तीन गांवों के लोगों को मिलेगी सुविधा

अंबाला। अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों के कच्चे गोहर पक्के होंगे साथ ही इंटरलाकिंग गलियों का भी नर्मिाण होगा। लगभग 2.09 करोड़ रुपए की लागत से अलग-अलग गांवों में कुल 8 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी पक्के रास्ते बनेंगे जिनका जनता को फायदा मिलेगा। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि विकास कार्यों को करवाना उनकी प्राथमिकता है और इसी क्रम में यह कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रास्तों को पक्का करने के लिए धनराशि मंजूर की जा चुकी है और जल्द ही इनके नर्मिाण के लिए टेंडर प्रक्रिया को भी आरंभ किया जाएगा।
गांव पंजोखरा साहिब में सबसे ज्यादा अलग-अलग रोड से लिंक छह कच्चे गोहर को पक्का किया जाएगा जिससे किसानों एवं अन्य वाहन चालकों को आने-जाने में आसानी होगी। पंजोखरा साहिब के अलावा गरनाला, बरनाला और जनेतपुर में भी कच्चे गोहर पक्के होंगे। गौरतलब है कि दशकों से गोहर कच्चे और यहां से आने-जाने में गांववासियों के अलावा वाहन चालकों को भारी परेशानी होती थी। गृह मंत्री अनिल विज के संज्ञान में इस मामले को लाया गया और अब उन्हीं के प्रयासों से इन रास्तो को पक्का करने की मंजूरी मिली है। आगामी दिनों में पंचायती राज विभाग की ओर से इन रास्तों को पक्का किया जाएगा।
इन गांवों में पक्के होंगे रास्ते
पंजोखरा साहिब में खुशवद्रिं कौर के खेत से लेकर कुलदीप सिंह के डेरे तक 1.841 किमी. कच्चे गोहर को 38.06 लाख की लागत से पक्का किया जाएगा। पंजोखरा साहिब में जड़ोत रोड से लेकर करनैल सिंह के खेत तक 0.712 किमी. कच्चे गोहर को 14.73 लाख की लागत से पक्का किया जाएगा। इसी गांव में जड़ौत रोड से लेकर श्याम लाल के खेत तक 0.519 किमी. कच्चे गोहर को 10.74 लाख की लागत से पक्का किया जाएगा। यहीं गांव से कलरहेड़ी रोड से लेकर पंचायती भूमि तक 0.807 किमी. कच्चे गोहर को 16.70 लाख की लागत से पक्का किया जाएगा।
पंजोखरा साहिब में माइंड ट्री स्कूल से लेकर पंजोखरा माइनर तक 1.160 किमी. कच्चे गोहर को 24.46 लाख की लागत से पक्का किया जाएगा। पंजोखरा साहिब में कलरहेड़ी रोड से बंत सिंह के खेत तक 0.467 किमी. कच्चे गोहर को 9.66 लाख की लागत से पक्का किया जाएगा। पंजोखरा साहिब में पीएचसी से नूनगर बस्ती तक 0.426 किमी. इंटरलाकिंग गली का नर्मिाण 27.91 लाख की लागत से किया जाएगा। पंजोखरा साहिब में नारायणगढ़ रोड से लेकर हरपाल सिंह के खेत तक 0.926 किमी. कच्चे गोहर को 19.16 लाख की लागत से पक्का किया जाएगा। इसी तरह गरनाला गांव में नारायणगढ़ रोड से लेकर बलजीत सिंह के खेत तक 0.990 किमी. कच्चे गोहर को 20.48 लाख की लागत से पक्का किया जाएगा। बरनाला गांव में गरनाला लिंक रोड से लेकर अजीत सिंह के खेत तक 0.29 किमी. कच्चे गोहर को 6 लाख रुपए की लागत से पक्का किया जाएगा। जनेतपुर गांव में पंचायती भूमि से लेकर कलरहेड़ी गांव की सीमा तक 0.67 किमी. कच्चे गोहर को 21.22 लाख रुपए की लागत से पक्का किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS