Dhan Rate : बासमती धान के रेट में तेजी बरकरार, 6000 के पार पहुंचा भाव

पूंडरी ( कैथल ) : बासमती धान में एशिया के प्रमुख मंडियों में से एक पूंडरी की अनाज मंडी में बासमती धान ने सारे रिकार्ड तोड़ते हुए अब 6200 का आंकड़ा भी पार कर लिया है, यानी यह धान 6230 रुपए तक बिका। जब बासमती धान आना शुरू हुआ था तो इसके दाम 5200 रुपए थे जो धीरे-धीरे बढ़कर अब 6200 रुपए पहुंच गए, यानि सीजन के दौरान ही इस धान में 1000 रुपए की तेजी आ गई, जोकि बड़ी बात है।
जब वर्ष 2012 एवं 2013 में अव्वल बासमती धान 6 हजार के आसपास बिका था तथा उस वर्ष जिन किसानों ने बासमती धान की पैदावार की थी, उनके वारे-न्यारे हो गए थे। इस वर्ष अव्वल बासमती धान का भाव फिर से 6200 का आंकड़ा पार कर गया है। पिछले वर्ष यही धान पहले 4500 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका था और बाद में इसके रेटाें में भारी गिरावाट आ गई थी और यही धान 3 से 3500 रुपए तक ही बिका।
बासमती का सबसे बड़ा खरीददार सऊदी अरब
बासमती धान का जो चावल तैयार होता है, उसका सबसे बड़ा खरीदार सऊदी अरब है। अगर इस वर्ष सरकारी एजैंसी हैफेड मंडियों में जिस तेजी से धान की बड़ी मात्रा में खरीद कर रही है, इससे पहले इस एजैंसी ने इतनी खरीद कभी नहीं की। पूरे हरियाणा में मंडियो में हैफेड खुलकर धान की खरीद कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS