Dhan Rate : बढ़ रहे बासमती धान के रेट, आवक ने भी तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड

उचाना ( जींद )
इस बार धान की आवक ने पिछले सारे रिकॉर्ड आवक के तोड़ दिए हैं। आवक बढ़ने के साथ दाम भी बीते साल से बासमती, धान 1509 के अधिक होने के साथ पीआर धान की खरीद व्यवस्था बेहतर होने पर किसान, आढ़ती खुश नजर आ रहे हैं। मार्केट कमेटी में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार अब तक जींद की उचाना मंडी में 3 लाख 86 हजार 721 क्विंटल धाव की आवक हो चुकी है। बीते साल अब तक दो लाख 85 हजार 12 क्विंटल की आवक हुई थी। इस साल एक लाख क्विंटल से अधिक आवक अधिक हो चुकी है।
दो लाख के करीब पहुंची बासमती
अब तक बासमती धान एक लाख 95 हजार 840 क्विंटल मंडी में खरीदी जा चुकी है। अब भी कपास, अतिरिक्त, पुरानी, हाइवे स्थिति अतिरिक्त मंडी में बासमती धान नजर आ रही है। 1509 धान अब तक 80815 क्विंटल तो पीआर धान भी अब तक 1 लाख 9996 क्विंटल आ चुकी है। पीआर धान की खरीद अब बंद हो चुकी है तो 1509 धान की आवक बंद हो चुकी है। इस साल बासमती धान के रेट 2951 रुपये प्रति क्विंटल से 4151 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे। बीते साल ये भाव 2500 रुपये प्रति क्विंटल से 3600 रुपये प्रति क्विंटल तक थे। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू ने बताया कि इस बार बासमती, धान 1509 की आवक बीते साल से अधिक है तो भाव भी अधिक बीते साल से किसानों को मिले हैं। सीजन में किसी तरह की कोई परेशानी किसान, आढ़ती को नहीं आने दी जा रही है।
भाव बीते साल से अधिक
आढती वेदप्रकाश श्योकंद ने बताया कि इस साल बासमती के भाव बीते साल से अधिक है। 1509 की आवक भी अधिक हुई है। भाव, आवक अधिक होने से किसान को आर्थिक रूप से फायदा होगा। बंपर आवक इन दिनों मंडी में बासमती धान की हो रही है। किसी तरह की परेशानी इस बार खरीद के दौरा नहीं हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS