कैथल से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू

हरिभूमि न्यूज. कैथल
कैथल से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब बसों को लेकर परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। किसान आंदोलन को लेकर बंद की गई बस सेवा विभाग द्वारा पुन: शुरू कर दी गई है। अब शाम पांच बजकर 40 मिनट तक डिपो की बसें दिल्ली रूट पर चलेगी। इससे विभाग की आमदनी को भी फायदा होगा।
वहीं यात्रियों को आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। बता दे कि किसान आंदोलन के कारण दिल्ली रूट की बस सेवा को बंद कर दिया था, पानीपत व बहालगढ़ तक ही बसों को भेजा जा रहा था। इससे विभाग की आमदनी को नुकसान हो रहा था। यात्रियों को भी आने जाने में परेशानी हो रही थी। यात्रियों की मांग के अनुसार दिल्ली रूट की बस सेवा को शुरू कर दिया गया है। रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि कैथल से दिल्ली रूट के लिए पांच बजकर 40 मिनट तक अंतिम बस चलेगी। किसान आंदोलन के कारण बस सेवा बंद थी जिसे अब शुरू कर दिया गया है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
15 बसें चलेगी रूट पर
किलोमीटर व रोडवेज की 15 बसें इस रूट पर चलेगी। इससे यात्रियों को आने जाने में परेशानी नहीं होगी। बता दे कि डेढ़ बजे के बाद बहालगढ़ तक भी बस सेवा नहीं थी। यात्रियों को इधर- उधर भटकना पड़ता था। प्राइवेट साधन अपनी मनमर्जी का किराया ले रहे थे। इससे यात्रियों की जेब ढीली हो रही थी। वहीं अब यात्रियों को बसों की समस्या नहीं रहेगी।
कैथल से दिल्ली रूट की समय सारणी
5 बजकर 30 मिनट
6: 00 बजे
6 बजकर 40 मिनट
7 बजकर 30 मिनट
8 बजकर 20 मिनट
9 बजकर 20 मिनट
10 बजकर 20 मिनट
10 बजकर 40 मिनट
11 बजकर 20 मिनट
12 बजकर 20 मिनट
01 बजकर 40 मिनट
02 बजकर 40 मिनट
03 बजकर 40 मिनट
04 बजकर 40 मिनट
05 बजकर 40 मिनट
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS