जींद से पंचकूला के लिए शुरू हुई सीधी रोडवेज बस सेवा

हरिभूमि न्यूज. जींद
जींद से पंचकूला जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जींद डिपो ने पंचकूला के लिए अपनी रोडवेज बस सेवा को बहाल कर दिया है। हालांकि पंचकूला के लिए यह बस दोपहर को चला करेगी और इसका समय तीन बजकर 50 मिनट रहेगा। बस सात बजे पंचकूला पहंुचेगी और अगली सुबह चार बजकर 50 मिनट पर यह बस जींद के लिए वापस आए। इस दौरान बस का नाइट स्टे पंचकूला में ही होगा।
गौरतलब है कि जींद में रहने वाले कई लोग पंचकूला व चंडीगढ़ में कर्मचारी हैं। इन लोगों के अलावा बहुत से लोग प्रतिदिन पंचकूला जाते हैं। सीधी बस सेवा न होने से इन लोगों को चंडीगढ़ की बस लेनी पड़ती थी और ये लोग जीरकपुर उतर कर आगे पंचकूला के लिए बस लेते थे। जिससे उनका समय भी बर्बाद होता था। ऐसे में इन यात्रियांे द्वारा पंचकूला के लिए सीधी बस सेवा शुरू किए जाने की मांग काफी समय से की जा रही थी। जबकि लॉकडाउन से पहले कई बसें पंचकूला के लिए जाती थी।
यात्रियों की मांग पर संज्ञान लेते हुए जींद डिपो प्रबंधन ने पंचकूला के लिए सीधी बस चलाने का निर्णय लिया है। जींद डिपो के डीआई सुरेंद्र लाठर ने बताया कि पंचकूला के लिए सीधी बस सेवा जींद डिपो से शुरू कर दी गई है। अगर इस रूट पर अधिक यात्री मिलते हैं तो बसों की संख्या को बढ़ा दिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS