जींद में दिव्यांग व्यक्ति हत्या : खून से लथपथ नाली पड़ा मिला शव, ईंट से सिर और चेहरा कुचला

Jind News : जींद जिले के गांव तलोडा खेतों में मामा के यहां रह रहे दिव्यांग व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। व्यक्ति के चेहरे तथा सिर पर ईटों से वार किए गए थे। सदर थाना पुलिस ने मृतक के ममेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलत: गांव सुताना पानीपत निवासी सुनील (38) बचपन से पिता की मौत के बाद गांव तलौडा मां ओमपति के साथ मामा चंद्र के पास रह रहा था। हादसे में सुुनील की एक टांग भी चली गई थी। बुधवार देर शाम को फोन आने पर सुनील घर से निकला था। जिसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटा। वीरवार सुबह सुनील का शव दादी सती मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर खेत में बनी पानी की नाली में खून से लथपथ पडा था। सुनील के चेहरे तथा सिर पर ईंटों से वार किए गए थे। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई ओर हालाताें का जायजा लिया। मृतक के ममेरे भाई नरेश ने बताया कि उनकी किसी के साथ रंजिश भी नहीं है। न ही किसी पर हत्या का संदेह है। सदर थाना पुलिस ने मृतक के ममेरे भाई नरेश की शिकायत पर अज्ञात लोगाें के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज में अकेला फोन पर बात करते जाता दिया दिखाई
परिजनाें ने जब रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा तो देर शाम को सुनील अकेले फोन पर बात करते हुए खेत की तरफ जाता दिखाई दिया। परिजनाें के अनुसार रात को साढ़े नौ बजे सुनील का मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। सुबह ग्रामीण घूमने निकले तो खून से लथपथ सुनील का शव पड़ा दिखाई दिया। सुनील का मोबाइल फोन भी गायब है। आशंका जताई जा रही है कि सुनील ने किसी के साथ शराब पी है। उसी दौरान जिसके बाद उसकी हत्या की गई है। सदर थाना के जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के ममेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- संदिग्ध स्थिति में मिला 24 वर्षीय महिला का शव, पास में था आठ माह का जिंदा बच्चा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS