लूट की वारदात में बड़ा खुलासा : सेना के जवान ने दो दिन तक की थी रेकी, इसके बाद दो लाेगों से घर से लूटे जेवर और कैश

हरिभूमि न्यूज. रोहतक
मानसरोवर कालोनी में स्थित मकान में हुई लूटपाट की रेकी जबलपुर में तैनात सेना के जवान ने की थी। अब जवाब ड्यूटी पर गया हुआ है। इस बात का खुुलासा एवीटी स्टाफ द्वारा गिरफ्तार दो बदमाशों ने पूछताछ में किया है। आरोपितों से पूछताछ में दो अन्य वारदातों काे अंजाम देना सामने आया है। उनको कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि एवीटी स्टाफ के इंचार्ज गोर्धन द्वारा मामले की जांच की गई। एएसआई बलजीत चाहर व हेड कांस्टेबल कृष्ण की टीम ने छापेमारी करते हुए अमित उर्फ अजय निवासी रतेरा जिला भिवानी व रमन निवासी सूर्य नगर रोहतक को बाइक समेत काबू किया। अमित का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है।
जांच में सामने आया कि आरोपितों ने दो दिन तक रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया आरोपितों ने 25 मई को विकास विहार चंद्र बिहार दिल्ली से बाइक चोरी की थी। इसी बाइक पर वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद 22 अगस्त को जनता कालोनी में अमित के घर में रात के समय चोरी का प्रयास किया और बाहर आने पर मकान मालिक पर फायरिंग की थी। उन्हाेंने बताया कि गिरोह में हिसार बाईपास स्थित शास्त्री नगर का रहने वाला सेना का जवान अमित भी वारदात में शामिल है। उसने ही रेकी की थी, जिसके बाद वारदात की गई। करीबन 12 दिन पहले ही आरोपित जबलपुर में डयूटी पर गया है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
यह है मामला
21 अगस्त की रात को कपिल चावला ने बताया कि वह मानसरोवर कालोनी में किराये पर रहते हैं। वह नेवी से छह माह पूूर्व सेवानिवृत्त होने के बाद दिल्ली में नौकरी कर रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और 11 साल की बेटी रहती है। बेटी सातवीं कक्षा की छात्रा है। शनिवार की रात को वह अपनी पत्नी के साथ रेलवे रोड पर गए थे। जब आधे घंटे बाद वापस आए तो उनके मकान के बाहर भीड़ जमा थी। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। उनकी बेटी ने बताया कि दो व्यक्ति घर के अंदर आए और गन प्वाइंट पर जेवरों से भरा बैग ले गए। जिसमें दो कड़े सोने के, 6 अंगूठी, चेन पेंडल सैट, मंगलसूत्र लॉकेट, दो मोबाइल फोन और दस हजार कैश चोरी कर ले गए। सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS