पत्नी के अफेयर से परेशान होकर पति ने उठाया खतरनाक स्टेप, चाकू से गोदकर कर दी हत्या

हरिभूमि न्यूज. रोहतक
गांव मुंगाण में पत्नी के अफेयर से परेशान पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित पति फरार हो गया। सूचना मिलने पर आईएमटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवाया। आरोपित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
मामले के अनुसार, गांव भैणी भैरो की रहने वाली चिंकी की शादी 2020 में मुंगाण के विक्की से हुई थी। विक्की मजदूरी करता है। उनकी छह माह की बेटी भी है। कुछ दिनों से पति पत्नी में तनाव चल रहा था। महिला का सामने वाले घर में रहने वाले अजय से अफेयर चल रहा था। वह उसके साथ ही रहने लगी थी। दोनों पक्षों में कई बार पंचायत भी हुई लेकिन हालात सामान्य नहीं हो पाए। झगड़ा बढ़ने पर चिंकी मायके चली गई थी। एक सप्ताह पहले ही वह ससुराल आई थी। वह आज अजय के साथ खेत में गई थी। जहां पर विक्की भी पहुंच गया। विक्की ने चिंकी के पेट में चाकू मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गया। सूचना मिलने पर आईएमटी थाना के एसएचओ कैलाश चंद मौके पर पहुंचे। एफएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया ने भी मौके का निरीक्षण किया। आरोपित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विक्की की पत्नी का पड़ोसी के साथ अफेयर था। वह उसके साथ ही रह रही थी। आज वह खेत में गई तो उसके पति ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कैलाशचंद, एसएचओ आईएमटी थाना
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS