डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप : डिलीवरी के दौरान महिला के पेट में छोड़ी कॉटन, दर्द होने पर हुआ खुलासा

डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप : डिलीवरी के दौरान महिला के पेट में छोड़ी कॉटन, दर्द होने पर हुआ खुलासा
X
डाक्टरों की छोटी से लापरवाही के कारण महिला 13 दिनों तक पीड़ा सहती रही और डॉक्टर उसे ठीक बताते रहे। इस बारे में जब डॉक्टर से बात की गई तो डॉक्टर ने परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया।

हरिभूमि न्यूज : कैथल

इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा लापरवाही बरती जाने से एक महिला व उसका बच्चा जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहा है। बता दें कि गांव करोड़ा निवासी महिला को 2 अगस्त को डिलीवरी करवाने के लिए कैथल के एक निजी अस्पताल में लाया गया था। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया था कि वह महिला की नॉर्मल डिलीवरी करवा देंगे। महिला की डिलीवरी के बाद डॉक्टर रूई निकालना भूल गए थे। इस वजह से महिला को पेट में काफी दर्द हो गया। जब कई दिनों तक दर्द ठीक नहीं हुआ तो उसने अपने पति को इस बारे में बताया। परिजन महिला को उसी अस्पताल में दिखाने के लिए आए परंतु डॉक्टरों ने महिला का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक बताया।

महिला को परिजनों ने इसी अस्पताल में कई बार दिखाया हर बार डॉक्टरों ने महिला को ठीक ठाक बताकर वापस भेज दिया। जब महिला को थोड़ा सा भी आराम नहीं लगा तो परिजनों ने अन्य अस्पताल में महिला को दिखाया। जहां पर महिला का इलाज किया गया। और इलाज के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट से एक रूई का टुकड़ा निकाला। इस समय महिला व उसका बच्चा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। डॉक्टरों की छोटी से लापरवाही के कारण महिला 13 दिनों तक पीड़ा सहती रही और डॉक्टर उसे ठीक बताते रहे। इस बारे में जब डॉक्टर से बात की गई तो डॉक्टर ने परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया।


डिलीवरी के दौरान छोड़ा कॉटन

पीड़ित महिला के परिजन ने बताया कि गांव करोड़ा से उनकी पुत्रवधू की डिलीवरी होनी थी। डिलीवरी के लिए वह निजी अस्पताल में लेकर आए थे। यहां पर एडमिट करवाया। यहां पर नॉन सिजेरियन डिलीवरी की। जब पुत्रवधू को काफी दर्द हुआ तो वह दूसरे प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए जहां पर इलाज के दौरान उनके प्राइवेट पार्ट से कॉटन का टुकड़ा निकाला। उन्होंने लापरवाही से कार्य करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि महिला की नॉन सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। बिना सिजेरियन के पेट में कॉटन नहीं जा सकती। डिलीवरी उनके अस्पताल में हुई है। नॉर्मल डिलीवरी के कारण महिला के पेट में कॉटन नहीं जा सकती।

Tags

Next Story