डॉ. अभय सिंह यादव व वरूण चौधरी को मिला सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता द्वारा विगत डेढ़ वर्षों से विधायी प्रक्रियाओं में निरंतर किए जा रहे सुधारों की कड़ी में आज एक और अध्याय उस समय जुड़ गया जब विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान भाजपा के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव व कांग्रेस के विधायक वरूण चौधरी को वर्ष 2020-21 के सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में नामित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ विधायक का चयन सदन के नेता व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा की कमेटी द्वारा किया गया। सदन में पुरस्कार स्वरूप सर्वश्रेष्ठ विधायकों को प्रमाण-पत्र सहित एक लाख रुपये की राशि का चैक भी भेंट किया गया। पुरस्कार ग्रहण करते समय कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधायक डॉ. अभय सिंह यादव व विधायक वरूण चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता व कमेटी के सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज बजट सत्र के अंतिम दिन मिला सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार भविष्य में उनके लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगा और आने वाले समय में वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के मुद्दे और अधिक दृढ़ता से उठाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS