सड़क दुर्घटना में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ बंसीलाल की मौत

कुरुक्षेत्र : गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार के पत्रकारिता विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर बंसीलाल की वीरवार देर रात को कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग पर सड़क दुर्घटना (Road accident) में दर्दनाक मौत हो गई। वह हिसार से वापस कुरुक्षेत्र लौट रहे थे।
बता दें कि डॉक्टर बंसीलाल ने लंबे समय तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में सेवाएं दी है उनकी इसी वर्ष गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में रेगुलर सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में डॉक्टर बंसीलाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिन्हें एक ऑटो चालक एलएनजेपी अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए ऑटो चालक अस्पताल से फरार हो गया, उधर कुछ ही समय बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS