इंडस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन डॉ. एकता सिंधु को स्त्री शक्ति सम्मान से नवाजा गया

हरिभूमि न्यूज : रोहतक
द इंटरनेशनल यूनाइटेड एजुकेशनिस्ट फ्रेटर्निटी (आईयूईएफ) की ओर से मेगा वर्चुअल इवेंट किया गया। अलग-अलग क्षेत्र में बेहतरीन और सराहनीय काम करने के लिए स्त्री शक्ति सम्मान-2020 भी ऑनलाइन दिया गया। गत रविवार को हुए इस ऑनलाइन इवेंट के दौरान शिक्षा, पर्यावरण, व्यापार आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर इंडस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन डॉ. एकता सिंधु (Dr. Ekta Sindhu) को प्रतिष्ठित स्त्री शक्ति सम्मान-2020 से नवाजा गया।
कार्यक्रम में बैंगलुरू में आईजीपी रेलवे रूपा मौदगिल मुख्य अतिथि रहीं। आईयूईएफ के चेयरमैन डॉ. जयंत चौधरी और सचिव डॉ. सुजीत कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत में आईयूईएफ की निदेशक (कॉरपोरेट अफेयर्स) अमिता पंडित भट्ट ने मेहमानों का स्वागत किया और सम्मानित होने वाली महिलाओं की उपलब्धि पर प्रकाश डाला। इसके बाद आईयूईएफ निदेशक (जनसंपर्क) डॉ. परमिता मिश्रा ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के बारे में बात रखी।
मुख्य अतिथि रूपा मौदगिल ने रूढ़ियाें को तोड़ने और लड़कियों को साहसी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिलाओं को शीर्ष पदों पर रहने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान और आयोजन से हम महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। कार्यक्रम में रूपा मौदगिल ने डॉ. एकता सिंधु की प्रशंसा करते हुए बताया कि इन्होंने नारी उत्थान के लिए काफी कार्य किए हैं। महिलाओं को स्वाभलंबी बनाने में डॉ. एकता सिंधु का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। इनसे प्ररेणा पाकर काफी महिलाएं अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ी हैं। जिससे समाज को नई दिशा मिल रही है।
अनुभव साझा किए
कार्यक्रम में सम्मानित होने वालीं विशिष्ट अतिथि सीएमएस, लखनऊ की संस्थापक निदेशक डॉ. भारती गांधी, टेक्नो इंडिया ग्रुप कोलकाता की सहअध्यक्ष मानसी रॉय चौधरी, इंडस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन डॉ. एकता सिंधु, एचटी मीडिया की उपाध्यक्ष प्रज्ञा कालिया ने अपने अनुभव भी सांझा किए। मेगा-इवेंट में विभिन्न क्षेत्रों की 60 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया। सभी ने राष्ट्र की समृद्धि की दिशा में योगदान और महिलाओं के सशक्तीकरण में मदद करने का संकल्प लिया। वर्चुअल इवेंट को करवाने में आईटी हेड और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनर चेतन माहे ने विशेष भूमिका निभाई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS