डॉ. विरेन्द्र सिवाच ने थामा कांग्रेस का दामन, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिलाई सदस्यता

डॉ. विरेन्द्र सिवाच ने थामा कांग्रेस का दामन, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिलाई सदस्यता
X
डॉ. वीरेंद्र सिवाच ने प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र में भाजपा व प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार से अब जनता का मोह भंग हो चुका है। जनविरोधी नीतियों व योजनाओं से हर वर्ग परेशान है।

फतेहाबाद के वरिष्ठ नेता डॉ. विरेन्द्र सिवाच (Dr. Virendra Siwach) ने कांग्रेस की नीतियों में विश्वास जताते हुए बुधवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उदय भान व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) की मौजूदगी में कांग्रेस को ज्वाइन किया। इससे पहले डॉ. वीरेंद्र सिवाच ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदय भान व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का फूल मालाओं से स्वागत किया।

इसके बाद डॉ. वीरेंद्र सिवाच ने प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र में भाजपा व प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार से अब जनता का मोह भंग हो चुका है। जनविरोधी नीतियों व योजनाओं से हर वर्ग परेशान है। देश व प्रदेश में अराजकता का माहौल है। डॉ.वीरेंद्र सिवाच ने कहा कि मौजूदा सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए लोकतंत्र के दमन का प्रयास किया है, जिसे जनता बर्दाश्त नहीं करने वाली। उन्होंने कहा कि विकास, नौकरी, रोजगार के झूठे सब्जबाग दिखाकर लोगों को दर-दर भटकने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इनकी दोगली बातों को जनता समझ चुकी है।

डॉ. सिवाच ने कहा कि जनता का हित केवल कांग्रेस सरकार के हाथ में ही सुरक्षित हो सकता है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ही सच्ची जनहितैषी पार्टी है। देश की आजादी से लेकर देश के विकास तक में कांग्रेस ने अहम भूमिका निभाई है। डॉ. वीरेंद्र सिवाच ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मौजूदा गठबंधन सरकार के लोक लुभावने बहकावे में ना आकार इनकी असलियत को पहचानें तथा आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाते हुए जनता को धोखा देने वाली गठबंधन सरकार को मुंह तोड़ जवाब देकर सत्ता से बाहर निकाल फैंकने का काम करें। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी से प्रदेशवासी पहले ही परेशान थे, अब प्रदेश में बढ़ते अपराध व नशे के मामले में हरियाणा नंबर वन हो गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है। सरकार को जगाने के लिए आम जनता व जन प्रतिनिधियों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। डॉ. सिवाच ने कहा कि आज हर कोई मौजूदा हालातों से त्रस्त है, परंतु इस परिस्थिति को बदलने के लिए हम सब को एक होना होगा।

पहले ही चुनाव में दुड़ाराम को दी थी कड़ी टक्कर

जजपा चिकित्सक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रहे डॉ. विरेन्द्र सिवाच ने 2019 का विधानसभा चुनाव जजपा की टिकट पर लड़ा था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक दुड़ाराम को चुनावों में कड़ी टक्कर दी थी और मात्र 3300 वोटों से वे चुनाव हार गए थे। विधायक दुड़ाराम को 77 हजार 369 तो डॉ. सिवाच को 74069 वोट मिले थे। यह डॉ. सिवाच का पहला विधानसभा चुनाव था। बता दें कि डॉ. सिवाच 16 अगस्त 1991 को फतेहाबाद में सरकारी अस्पताल में चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थी। इसके कुछ सालों बाद उन्होंने फतेहाबाद में अपना अस्पताल खोला, जहां वे 30 सालों से नि:शुल्क ओपीडी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- DGP Haryana : आईपीएस शत्रुजीत कपूर बने हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक

Tags

Next Story