बूंदाबांदी से पाले पर लगेगा ब्रेक, गेंहू के लिए सोना बनेगी बारिश

बूंदाबांदी से पाले पर लगेगा ब्रेक, गेंहू के लिए सोना बनेगी बारिश
X
किसानों का कहना है कि रविवार कम बारिश हुई हैं। लेकिन यह बारिश फसल के काफी फायदेमंद रहेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि रविवार को एक एमएम बारिश दर्ज की गई हैं। एक फरवरी तक मौसम शुष्क और परिवर्तनशील रहेगा।

हरिभूमि न्यूज. महेंद्रगढ़ : जिले में रविवार को हुई हल्की बारिश के बाद लगातार तीन दिन से पड़ रहे पाले पर ब्रेक लगेगा। रविवार को महेंद्रगढ़ में एक एमएम बारिश हुई हैं। किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए वरदान बनेगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार जिले में 31 जनवरी तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई हुई हैं।

बता दें कि पिछले तीन से जिले में पाला गिर रहा है तथा महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा था। रविवार को सुबह से आसमान से बादल छाए हुए रहे थे। दिनभर सूर्यदेव नहीं दर्शन नहीं दिए। करीब 10 बजे से हल्की बूदांबादी शुरू हो गई थी। दिनभर रूक रूककर रिमझिम बारिश होती रहीं। किसानों का कहना है कि रविवार कम बारिश हुई हैं। लेकिन यह बारिश फसल के काफी फायदेमंद रहेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि रविवार को एक एमएम बारिश दर्ज की गई हैं। एक फरवरी तक मौसम शुष्क और परिवर्तनशील रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभावों के कारण आंशिक बदलवाई और 31 जनवरी तक बारिश की संभावना बनी हुई हैं।

अधिकतम तापमान में आठ डिग्री हुई गिरावट, ठंड ने दी दस्तक

जिले में लगातार तीन दिन से पाला गिर रहा था। पाले के कारण ठंड का प्रकोप सुबह शाम अधिक रहता था। लेकिन दिन के समय खिलने वाली तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास दिला रहीं थी। रविवार को हुई हल्की बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में बढोत्तरी हुई हैं। लेकिन हल्की बारिश के बाद ठंड का बढ़ गई हैं। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान बढ़ोत्तरी के साथ 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान करीब 8 डिग्री गिरावट के साथ 15.03 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं।

बारिश से गेंहू की फसल को सबसे अधिक फायदा

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होगी। इस बारिश के गेंहू की फसल को सबसे अधिक फायदा होगा। लेकिन पिछले दिन से गिर गए पाले के कारण फसलों में हुए नुकसान की भरपाई नहीं होगी। लेकिन आगे पाला गिरने की संभावना ना के बराबर हैं। आसमन के बादल छाए रहने के कारण पाला नहीं गिरेगा।haryana news, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haribhoomi news, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, हरियाणा समाचार हिंदी में, हरिभूमि समाचार, breaking news

Tags

Next Story