पति के साथ हुई अनबन तो 11वीं मंजिल से लगा दी छलांग

हरिभूमि न्यूज, रेवाड़ी : धारूहेड़ा में पति के साथ अनबन के बाद एक महिला ने बहुमंजिला इमारत की 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। महिला की सास दो दिन पहले ही अपने घर चली गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करा दिया। मृतका के पति के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।
मूल रूप से एमपी का रहने वाला पंकज अपने परिवार के साथ अरावली हाइट्स सोसायटी में रहता है। पंकज दिल्ली एक कंपनी में नौकरी करता है। उसकी मां भी कुछ दिनों से उसके पास आई थी, जो दो दिन पहले ही अपने घर चली गई थी। बताया जा रहा है कि जाने से पहले पंकज की मां और पत्नी विनिता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रविवार की रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। रात को विनिता ने बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। सोसायटी के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने विनिता को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पिता ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
पुलिस की सूचना पर अस्पताल पहुंचे विनिता के पिता मथुरा निवासी भगवान सिंह ने बताया कि उसकी बेटी को कई दिनों से दहेज की मांग पर प्रताड़ित किया जा रहा था। पंकज की मां उसे दहेज की मांग पर ताने मारती थी। बेटी की शिकायत पर उसने कई बार पंकज को समझाया भी, परंतु उस पर इसका काई असर नहीं हुआ। भगवान सिंह ने आरोप लगाया कि पति की यातनाओं से तंग आकर ही उसकी बेटी मौत को गले लगाने के लिए मजबूर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS