राम मंदिर के लिए दुष्यंत चौटाला ने दिए एक लाख ग्यारह हजार रुपये

राम मंदिर के लिए दुष्यंत चौटाला ने दिए एक लाख ग्यारह हजार रुपये
X
दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि श्रीराम सभी के प्रेरक हैं। उनका जीवन अनुकरणीय है। राम मंदिर सभी की आस्था का प्रतीक है।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान में 1,11,000 की राशि का समर्पण किया। उन्होंने अभियान प्रान्त प्रमुख राकेश त्यागी और प्रान्त प्रचार प्रसार प्रमुख मंजुल पालीवाल को समर्पण अभियान के लिए चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि श्रीराम सभी के प्रेरक हैं। उनका जीवन अनुकरणीय है। राम मंदिर सभी की आस्था का प्रतीक है। अभियान प्रमुख राकेश त्यागी ने कहा कि राम मंदिर राष्ट्र मंदिर बनेगा। मन्दिर नर्मिाण के साथ ही नये संगठित एवम सशक्त भारत का उदय होगा। समाज मे अभूतपूर्व परिवर्तन आएगा। अयोध्या विश्व की सांस्कृतिक राजधानी बनेगी।

Tags

Next Story