Ravan Dahan : प्रदेश भर में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा पर्व, रिमोट का बटन दबाते ही 125 फीट का रावण जलकर राख

Ravan Dahan : प्रदेश भर में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा पर्व, रिमोट का बटन दबाते ही 125 फीट का रावण जलकर राख
X
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार में रावण दहन कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने प्रदेशवासियों को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया है।

Dussehra 2022 : विजय का प्रतीक विजय दशमी का पर्व पूरे हरियाणा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री बुधवार को हिसार में श्री रामलीला कमेटी कटला द्वारा स्थानीय महाबीर स्टेडियम में आयोजित दशहरा उत्सव को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।


वहीं ट्विन सिटी में तीन व छावनी में एक जगह बड़े स्तर पर रावण व मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले आग के हवाले किए गए। बुराई पर अच्छाई के संदेश के साथ ही अब रामलीलाओं का मंचन भी खत्म हो जाएगा।उधर बराड़ा में एक बार फिर दशहरे पर सबसे महंगे व बड़े रावण का दहन किया गया। यहां दशहरा मैदान में रावण का 125 फुट ऊंचा पुतला जलाया गया। इसके नर्मिाण पर 13 लाख रुपए खर्च किए थे। पुतले को 5 बार के लिंका बुक रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके तेजिंद्र सिंह चौहान ने बनाया है। पुतले में एक लाख कीमत के ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया गया था। इसी वजह से रावण दहन के कारण आसपास कोई प्रदूषण नहीं हुआ। मैदान छोटा होने के कारण इस बार यहां मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले नहीं जलाए गए।

बराड़ा में तैयार किए गए रावण के पुतले का वजन साढ़े 3 टन था। इसे तैयार करने में डेढ़ महीने का समय लगा। रावण दहन के वक्त रंगीन आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रही। यह पुतला राष्ट्र जागरण मंच के विशेष सहयोग से तैयार किया गया था। दशहरे पर पहले रावण का पुतला 220 फुट का होता था। हालांकि मैदान छोटा पड़ने की वजह से अब इसकी ऊंचाई घटाकर 125 फुट करनी पड़ी। प्रबंधकों का कहना है कि रावण दहन देखने आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया। रावण दहन के लिए प्रशासन ने भी पीसीआर, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस तैनात कर दी हैं। यहां दशहरा का आयोजन 34 वर्षों से किया जा रहा है। सन 1987 में तेजिंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में श्री रामलीला क्लब की स्थापना की गई और पहली बार 20 फुट के रावण के पुतले का दहन करने से दशहरा महोत्सव की शुरुआत हुई, जोकि 2019 में पंचकूला में वश्वि में सबसे ऊंचे 220 फुट के रावण के पुतले का नर्मिाण कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। इस दौरान 5 बार लम्किा बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। मंच के पदाधिकारियों ने सरकार से बराड़ा में दशहरा मैदान के लिए जगह देने की मांग उठाई है।

दशहरा पर्व पर राज्य का सबसे उंचे रावण के पुतले का दहन समाजसेवी रजत मलिक ने रिमोट का बटन दबाकर किया। इस पुतला दहन के हजारों की संख्या में लोग गवाह बने। धू-धूकर जलते हुए रावण के पुतले की सभी ने अपने मोबाइल में वीडियो बनाई। पुतला दहन से पहले आसमान में ईको फ्रैंडली अतिशबाजी की गई जिसका लोगों भरपूर आंनद उठाया। बीती दिवस रात को दशहरा महोत्सव पर्व पर प्रसद्धि सूफी पंजाबी गायक मानक अली ने अपने सूफियाना कलाम से लोगों को मंत्र मुगध किया। आपको बता दें कि रावण के इस पुतले की वजह से बराड़ा को विश्व भर में ख्याति मिल चुकी है। यहीं नहीं यह रावण का पुतला 5 बार लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज हो चुका है।

वही सिरसा में दशहरे के उपलक्ष्य में बुधवार शाम को शहर में दो जगह रावण, कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। रावण दहन कार्यक्रम में नशे का पुतला भी जलाया गया। श्री रामा क्लब के मंच पर पुलिस अधीक्षक डा. अर्पित जैन बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्लब के संरक्षक श्याम बजाज थे जबकि अध्यक्षता संजय अरोड़ा, अरूण मेहता ने की। इस अवसर पर रामा क्लब चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अश्वनी बठला, महासचिव गुलशन गाबा, संरक्षक श्याम बजाज, सचिव मिंटू कालड़ा, सुरेश कालड़ा, राकेश मदान, बिशंभर चुघ, निदेशक गुलशन वधवा, विजय ऐलावादी, बाबू लाल फुटेला, अनिल डूमरा, संत लाल गुंबर मौजूद रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. अर्पित जैन ने कहा दशहरा पर्व पर हमें रावण से प्रेरणा लेनी चाहिए। उधर, विष्णु क्लब द्वारा ऑटो मार्केट के दशहरा ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला ने मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे और रावण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया।

यमुनानगर में रावण का पुतला लोगों के ऊपर गिरा


यमुनानगर शहर के मॉडल टाउन स्थित दशहरा ग्राउंड में बुधवार शाम रावण दहन के दौरान रावण का पुतला जलते हुए लोगों के ऊपर जा गिरा। जिससे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हालांकि लोगों को मामूली चोट आई है। आनन-फानन में पुलिस ने दशहरा ग्राउंड को खाली करवाया।जानकारी के अनुसार बुधवार को शहर के दशहरा ग्राउंड में रावण दहन का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान जब रावण के पुतले में आग लगाई गई तो रावण का पुतला पूरी तरह से जल नहीं पाया। इस दौरान लोग रावण के पुतले की लकड़ियां लेने के लिए आगे बढ़ गए। इस दौरान ही रावण का पुतला लोगों के ऊपर आ गिरा। जिसस करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने घटना पर काबू पाते हुए तुरंत दशहरा ग्राउंड को खाली करवा दिया।

Tags

Next Story