शिक्षा मंत्री कंवरपाल बोले- विपदा में वोट प्राप्ति के अवसर खोज रही है कांग्रेस

शिक्षा मंत्री कंवरपाल बोले- विपदा में वोट प्राप्ति के अवसर खोज रही है कांग्रेस
X
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को देश में नाकारात्मक सोच नहीं फैलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दोहरा चरित्र छोड़कर मानवता के हित की बात करनी चाहिए। इस विपदा की घड़ी में वोट ज्यादा जरूरी नहीं है, बल्कि लोगों की सुरक्षा करना बड़ी जिम्मेदारी है

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर

हरियाणा के शिक्षा, वन एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने कहा कि देश पर जब भी कोई विपदा आती है तो कांग्रेस पार्टी उसमें वोट के अवसर खोजने लगती है। आज देश भर में कोविड संकट की महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है और ऐसे में कांग्रेस अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने में लगी है। कांग्रेस को इस संकट की घड़ी में अपनी वोट की राजनीति छोड़कर जनता के अच्छे के बारे में सोचना चाहिए।

शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बृहस्पतिवार को जगाधरी स्थित अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज देश कोरोना महामारी की आपदा से लड़ रहा है। मगर कांग्रेस पार्टी उसमें भी अपनी वोट प्राप्त करने का अवसर ढूंड रही है। कांग्रेस पार्टी व उसके नेता जनता के बीच संदेह उत्पन्न करके अपनी गंदी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गंदी सोच ने भारत के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई वैक्सीन को भी नहीं बख्शा है। गत वर्ष प्रधानमंत्री द्वारा जब संपूर्ण भारत में लॉकडाउन लगाया तब कांग्रेस ने कहा कि लॉकडाउन क्यों लगाया गया। इस बार प्रधानमंत्री द्वारा लॉकडाउन को राज्यों की सरकारों पर छोड़ा गया तो तभी कांग्रेस सवाल उठा रही है। इस बार कांग्रेस सवा उठा रही है कि देशभर में एक साथ क्यों नहीं लॉकडाउन लगाया गया।

शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि डोकलाम में भारत की बहादुर सेना ने चाइना को करारी शिकस्त दी, उसमें भी कांग्रेस ने मनोबल तोड़ने जैसे ब्यान देकर संदेह की स्थिति उत्पन्न करने का काम किया। कांग्रेस को देश में नाकारात्मक सोच नहीं फैलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दोहरा चरित्र छोड़कर मानवता के हित की बात करनी चाहिए। इस विपदा की घड़ी में वोट ज्यादा जरूरी नहीं है, बल्कि लोगों की सुरक्षा करना बड़ी जिम्मेदारी है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि इस विपदा की घड़ी में हम सभी को मिलकर इस पर काबू पाने के लिए काम करना चाहिए। मौके पर भाजपा नेता निश्चल चौधरी व भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग आदि मौजूद थे।

Tags

Next Story