यमुनानगर : बाथरूम में फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग का शव, बेटे और पुत्रवधू पर हत्या का आरोप

यमुनानगर : बाथरूम में फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग का शव, बेटे और पुत्रवधू पर हत्या का आरोप
X
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और आरोपित मृतक के बेटे रामेश्वर व उसकी पत्नी वर्षा के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर

यमुनानगर के गांव बलाचौर में बृहस्पतिवार सुबह एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालत में उसके घर के बाथरूम के दरवाजे पर फंदे में लटका मिला। मृतक की पत्नी कांता देवी ने अपने बेटे और पुत्रवधू पर उसकी गला घोंटकर हत्या करने और फिर शव को बाथरूम के दरवाजे पर फंदे में लटकाकर आत्महत्या का रुप देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और आरोपित मृतक के बेटे रामेश्वर व उसकी पत्नी वर्षा के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक गांव बलाचौर निवासी कांता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब परिवार के लोग नींद से जागे तो उसके पति ओमप्रकाश (70) का शव घर के बाथरूम के दरवाजे पर लटका हुआ था। उन्होंने पहले तो सोचा कि उसके पति ने आत्महत्या की है। मगर उन्हें शक तब हुआ जब उसका बेटा रामेश्वर व उसकी पत्नी वर्षा घर पर मौजूद नहीं मिली। उसने बताया कि उसके बेटे रामेश्वर ने वर्षा के साथ कुछ समय पहले प्रेम विवाह किया था। जिसका उसके पति ओमप्रकाश ने कड़ा विरोध जताया था। इसी बात को लेकर अक्सर रामेश्वर व उसके पति ओमप्रकाश में झगड़ा होता रहता था।

गत बुधवार रात को भी रामेश्वर व ओम प्रकाश का झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह सभी अपने अपने बिस्तर पर जाकर सो गए थे। मगर जब बृहस्पतिवार सुबह वह नींद से जागे तो उसके पति ओम प्रकाश का बाथरुम के दरवाजे पर शव लटका हुआ मिला और उसका बेटा रामेश्वर व उसकी पत्नी वर्षा घर से गायब मिली। उसने आरोप लगाया कि उसके बेटे रामेश्वर ने अपनी पत्नी वर्षा के साथ मिलकर उसके पति की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या का रुप देने के लिए शव को बाथरुम के दरवाजे पर फंदे में लटका दिया। को घर से बाहर गया हुआ पुत्रवधू वर्षा पर शक हुआए क्योंकि दोनों सुबह से ही घर पर नहीं थे। उनके साथ रात को ओमप्रकाश का झगड़ा हुआ था। विवाद अधिक बढ़ गया था। इसी रंजिश में दोनों ने ओमप्रकाश की हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए दरवाजे से लटका दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और आरोपित बेटे रामेश्वर व उसकी पत्नी वर्षा के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

मामले में कर रहे हैं जांच

मामले में जांच कर रहे छछरौली थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मृतक के परिजनों के ब्यान के आधार पर मृतक के बेटे रामेश्वर व ुउसकी पत्नी वर्षा के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी।

Tags

Next Story