बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग की सदस्य इंदु यादव वृद्धाश्रम पहुंचीं, जानें फिर क्या हुआ

बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग की सदस्य इंदु यादव वृद्धाश्रम पहुंचीं, जानें फिर क्या हुआ
X
शुक्रवार को हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य इंदु यादव वृद्धाश्रम पहुंची। आयोग की सदस्य ने वृद्धाश्रम में समाज कल्याण अधिकारी की कार्यशैली पर असंतोष जताया ।

हरिभूमि न्यूज. रेवाड़ी

शहर के एक वृद्धाश्रम में रहने वाली बुजुर्ग द्वारा लगाए गए दुष्कर्म (Misdeed) के आरोप व एक वृद्धा के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के मामले में महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। शुक्रवार को हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य इंदु यादव वृद्धाश्रम पहुंची। आयोग की सदस्य ने वृद्धाश्रम में समाज कल्याण अधिकारी की कार्यशैली पर असंतोष जाहिर किया। उन्होंने सरकार के पास शिकायत भेजने की चेतावनी देते हुए डीएसपी को दुष्कर्म पीड़ित वृद्धा को खोजने के निर्देश दिए है।

इंदु यादव ने आश्रम में रहने वाले बुर्जुगों से बातचीत की। उन्होंने दुष्कर्म व एक वृद्धा के साथ मारपीट के मामले के बारे में कर्मचारियों से पूछताछ की। उन्होंने मारपीट का वीडियो बनाने वाली महिला से भी पूछताछ की। बुर्जुगों से बातचीत करने व कर्मचारियों से पूछताछ के बाद उन्होंने वृद्धाश्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यों पर असंतुष्टि जताते हुए जम कर फटकार लगाई।

यहां दान की आवश्यकता ही नहीं

उन्होंने कहा कि आश्रम में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। बुजुर्गों को कपड़े खुद धोने पड़ रहे हैं। सरकार आश्रम का पूरा खर्चा उठा रही है, इसके बावजूद दान पर निर्भरता समझ से परे है। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम केंद्र में दान की आवश्यकता नहीं है। इस बारे में शिकायत सरकार के पास भी भेजेंगी।

अभी भी लापता है पीड़िता

जांच के दौरान पता लगा कि दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली वृद्धा अभी भी लापता है। उन्होंने कहा कि वीडियो देखकर दुख हुआ। एक महिला दूसरी कमजोर बुजुर्ग महिला को पीट रही है। कर्मचारी उसे बचाने व पीटने वाली महिला को रोकने की बजाय वीडियो बना रहे हैं। यह दुखद है। उन्होंने डीएसपी हंसराज से पीड़िता की शीघ्रता से तलाश करने तथा कार्रवाई के निर्देश दिए।

Tags

Next Story