रोहतक बार एसोसिएशन में चुनावी घमासान शुरू, 16 दिसम्बर को चुनाव, कई दावेदारों के नाम सामने आए

विजय अहलावत : रोहतक। जिला बार एसोसिएशन में चुनावी घमासान तेज होता जा रहा है। 16 दिसम्बर को होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए कई प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। प्रधान पद के लिए अभी लोकेंद्र सिंह फौगाट के अलावा किसी और का नाम नहीं आया है।
उप प्रधान पद के लिए विजय छिक्कारा, कर्ण नारंग और अजय औहल्याण के नाम चर्चा में हैं। सचिव पद पर रोहित सुहाग, चेतना अरोड़ा, एतबार सिंह, राजकरण पंघाल, अनिल शर्मा, कविता शर्मा, तृप्ता शर्मा नामांकन कर सकते हैं। रोहित सुहाग इस बार चुनाव में उप प्रधान चुने गए थे। सह सचिव के लिए यामिनी और सुशीला चुनाव लड़ सकते हैं। सभी भावी प्रत्याशी दिन भर अधिवक्ताओं से मिलकर वोट की अपील कर रहे हैं।
इसके अलावा कई और भावी प्रत्याशी अभी चुप्पी नहीं तोड़ रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रधान पद पर दो और नाम आ सकते हैं। इसके अलावा सह सचिव पद पर कई और प्रत्याशी चुनाव लड़ सकते हैं। बार एसोसिएशन में हर साल चुनाव करवाए जाते हैं। इस बार 16 दिसम्बर को चुनाव होगा। इस समय अधिवक्ताओं की लिस्ट अपडेट की जा रही है। जिसे फाइनल कर पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल को भेजा जाएगा। करीब तीन हजार अधिवक्ता मतदान का प्रयोग करेंगे।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कार्यक्रम आज
जिला बार एसोसिएशन द्वारा सूचना दी गई कि बुधवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिला बार एसोसिएशन के हॉल में आएंगे। वह अपने वकील साथियों के साथ रूबरू होंगे और चर्चा करेंगे। पूर्व सीएम समेत कई दिग्गज नेता यहां अधिवक्ता हैं।
अब शुक्रवार को होगी हाउस की बैठक
पूर्व सीएम के कार्यक्रम की वजह से हाउस की बैठक स्थगित कर दी गई है। अब शुक्रवार को हाउस की बैठक हो सकती है। इसमें बार एसोसिएशन के साल भर का लेखा जोखा पेश किया जाएगा। इसके अलावा चुनाव समेत कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा होगी।
बैठक बुलाई जाएगी
बार में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कार्यक्रम है। इसलिए आज हाउस की बैठक नहीं होगी। अब शुक्रवार को हाउस की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें साल भर का लोखा जोखा दिया जाएगा। - लाेकेंद्र सिंह फौगाट, प्रधान, बार एसोसिएशन रोहतक
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS