ऐलनाबाद उपचुनाव : अभय सिंह चौटाला के सामने कौन कौन प्रत्याशी उतरेंगे मैदान में

धर्मेंद्र कंवारी रोहतक
ऐलनाबाद उपचुनाव की तारीख का ऐलान होते ही प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा शुरू हो गई है। इनेलो के उम्मीद्वार के रूप में अभय सिंह चौटाला का नाम लगभग तय है लेकिन इस पर औपचारिक मोहर तीन अक्टूबर को लग जाएगी। इसके साथ ही भाजपा और जजपा का प्रत्याशी कौन होगा, कांग्रेस किसे मैदान में उतारेगी इस पर मंथन होने लगा है। फिलहाल जो नाम सामने आ रहे हैं वो इस प्रकार हैं।
भाजपा+जजपा : भारतीय जनता पार्टी के रूझान से ऐसा लग रहा है कि वो इस उपचुनाव को लडने का मौका अपनी सहयोगी पार्टी जननायक जनता पार्टी को देना चाहती है। एक तो ये उपचुनाव किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में अभय चौटाला के इस्तीफे के बाद हो रहा है वहीं भारतीय जनता पार्टी का वहां फिलहाल मजबूत कैडर भी नहीं है। ऐसे में अगर दुष्यंत चौटाला भाजपा की बात मानकर वहां से चुनाव लडते हैं तो दो नामों की चर्चाएं हैं। एक हैं दिग्विज्य चौटाला जो उनके छोटे भाई हैं और दूसरे उनके पिता और अब उनके आंख नाक कान सबकुछ कैप्टन मीनू बैनिवाल। अगर भाजपा ही ये चुनाव लडती है तो उसके सामने देवीलाल के पोते आदित्य देवीलाल सबसे मजबूत दावेदार हैं वहीं गोविंद कांडा जो विधायक गोपाल कांडा के भाई हैं, उनको भी सामने लाकर भाजपा इस चुनाव को जाट नॉन जाट बना सकती है।
कांग्रेस : कांग्रेस के पास कई विकल्प हैं लेकिन सब धडों में बंटे हैं। अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा ये चुनाव संभालते हैं तो वो भरथ सिंह बैनिवाल को मैदान में उतारेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सैलजा ये चुनाव लडवाएंगी तो पवन बैनिवाल जो भाजपा की टिकट पर अभय को चुनौती दे चुके हैं और अब कांग्रेस में आए हैं को मैदान में उतार देंगी। इसके अलावा चौधरी देवीलाल के ही सगे भाई साहबराम के पौते कैप्टन अमरदीप भी चुनाव लडने की फिराक में हैं। बताते हैं कि उनकी पत्नी प्रियंका सिंह जो दिल्ली के बडे राजनेता योगानंद शास्त्री की बेटी हैं, उनमें और प्रियंका गांधी में काफी गाढी दोस्ती है, भी चुनाव लड सकते हैं। खैर प्रत्याशी चाहे जो हैं ऐलनाबाद उपचुनाव रोमांचक तो होना निश्चित है ही।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS