Ellenabad By Poll : भाजपा के लिए फिर बंजर ही रही ऐलनाबाद की सियासी जमीन, इनेलो ने लगाया जीत का चौका

ऐलनाबाद उप चुनाव ( Ellenabad By Election ) में इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला ( Abhay Chautala ) ने भाजपा-जजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा को 6739 मतों से पटखनी देकर अपने गढ़ को बचाए रखा। अभय चौटाला ने कुल 65928 वोट हासिल किए। जबकि भाजपा और जजपा के संयुक्त प्रत्याशी गोबिंद कांडा ने कुल 59189 वोट और कांग्रेस उम्मीदवार पवन वेनीवाल को 20857 वोट मिले। यह उपचुनाव जीतकर अभय चौटाला ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है।
ऐलनाबाद में 1967 से लेकर अब तक हुए कुल पंद्रह चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐलनाबाद की सियासी जमीन बंजर रही है। भाजपा यहां से साल 1982 से चुनावी ताल ठोक रही है। 2014 और 2019 के विधनसभा चुनावों में भाजपा ने यहां पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इन दोनों ही चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी पवन बेनीवाल ने 55 हजार से अधिक वोट हासिल किए और मुख्य मुकाबले में रहे। पवन बैनीवाल भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए ऐलनाबाद उप चुनाव लड़ा जिसमें उनकी जमानत जब्त हो गई।
इनेलो ने जीत का लगाया चौका
ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र जब तक आरक्षित रहा तब दड़बाकलां विधानसभा क्षेत्र सामान्य था, बाद में परिसीमन पश्चात दड़बाकलां क्षेत्र को समाप्त करते हुए इसके कुछ हिस्से को ऐलनाबाद में शामिल करके इस विधानसभा क्षेत्र को सामान्य बना दिया। सामान्य हलका बनने के बाद एक उपचुनाव सहित कुल 4 बार हुए विधानसभा चुनाव में चौटाला परिवार ने ही जीत दर्ज करने का रिकार्ड बनाया है। साल 2009 के विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश चौटाला को 64567 वोट मिले जबकि कांग्रेस के भरत सिंह बैनीवाल को 48144 वोट मिले और चौटाला ने 16423 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इसके बाद 2010 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में अभय सिंह चौटाला विजयी हुए। इसी तरह से साल 2014 के विधानसभा चुनाव में इंडियन नैशनल लोकदल के अभय सिंह चौटाला ने 69162 वोट हासिल करते हुए भाजपा के पवन बैनीवाल को 11539 वोटों के अंतर से हरा दिया। पवन बैनीवाल को 57623 वोट मिले थे। 2019 के विधानसभा चुनाव में फिर से अभय सिंह चौटाला ने 57055 वोट हासिल करते हुए भाजपा के पवन बैनीवाल को शिकस्त दी। अब फिर अभय चौटाला जीते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS