बहादुरगढ़ बस स्टैंड पर कचरे में मिला भ्रूण, एक हाथ और सिर कुत्तों ने नोच खाया

हरिभूमि न्यूज. बहादुरगढ़
बुधवार की सुबह बहादुरगढ़ के बस अड्डे पर एक भ्रूण मिला है। भ्रूण लड़के का है या लड़की का, ये अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन कुत्तों द्वारा बुरी तरह नोचा गया है। एक हाथ व लगभग सिर पूरी तरह गायब है। पुलिस ने भ्रूण स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया है और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार सुबह जब सफाई कर्मी सफाई कर रहे थे तो उनमें से एक की नजर दीवार के साथ कचरे में पड़े भ्रूण पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की ओर एफएसएल टीम को सूचना दी। टीम ने भ्रूण कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया है।
भ्रूण की हालत क्षत-विक्षत है। एक हाथ नहीं है और सिर लगभग गायब है। कुत्तों द्वारा इसे नोचा गया है। देखने से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि भ्रूण लड़की का है या लड़के का, लेकिन चार से पांच महीने का प्रतीत हो रता है। विशेषज्ञों की मानें तो किसी ने हाल-फिलहाल में जांच कराई होगी। जांच में कुछ पुष्टि होने के बाद ऐसा जघन्य कदम उठाया हो। आशंका है कि दो से तीन दिन पहले इसे यहां किसी फेंका होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS