हरियाणा में मांगों को लेकर स्थानीय निकायों के कर्मचारी हड़ताल पर, लोग परेशान

हरियाणा में मांगों को लेकर स्थानीय निकायों के कर्मचारी हड़ताल पर, लोग परेशान
X
इस हड़ताल का आह्वान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने किया है।

पूरे प्रदेश में लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित शहरी स्थानीय निकाय विभाग के कर्मचारी दो दिवसीय टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल पर चले गए। इसमें अग्निशमन के कर्मचारी भी शामिल हैं। जलापूर्ति के कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं। वहीं कर्मचारी नेताओं ने का दावा है कि दो दिनों तक न तो कही पर सफाई होगी और न ही कचरे का उठान होगा।

इस हड़ताल का आह्वान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने किया है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने दो दिवसीय हड़ताल के पुरजोर समर्थन करने का ऐलान किया है।

रोहतक में हरियाणा रोजगार कौशल निगम भंग करने सहित अन्य माँगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। सुबह दस बज नगर निगम के सभी कर्मचारी काम छोड़कर निगम परिसर में धरना देकर बैठ गए। हड़ताल से अनजान लोग जब नगर निगम कार्यालय पहुँचे तो कोई भी कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं था। प्रधान संजय बिडलान और महासचिव श्रवण बोहत ने कहा अभी तो दो दिन की हड़ताल का एलान है अगर इस बीच सरकार ने बातचीत के ज़रिए माँगों का समाधान नहीं किया तो अनिश्चित क़ालीन हड़ताल कर दी जाएगी।

ये हैं मांगें

  • संघ की मुख्य मांगों में अग्निशमन विभाग को पुन: शहरी स्थानीय निकाय विभाग में शामिल करना
  • हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करना
  • सफाई कर्मचारियों, सीवरमैनों, फायर कर्मचारियों व अन्य सभी तृतीय श्रेणी व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को ठेका प्रथा से मुक्त करना
  • सफाई कर्मचारी, सीवर मैन, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बच्चों को इसका लाभ देना
  • ठोस कचरा निस्तारण डोर टू डोर का ठेका बंद करना
  • डोर टू डोर के कर्मचारियों को पालिकाओं, परिषदों व नगर निगमों का कर्मचारी घोषित करने की मांग।
  • कोरोना में मृत्यु होने पर कर्मचारियों के आश्रितों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि व रोजगार देने की मांग

Tags

Next Story