Sonipat नगर निगम में टोल फ्री हेल्पलाइन का कर्मचारी कोरोना संक्रमित, कार्यालय पर ताला लटका

Sonipat नगर निगम में टोल फ्री हेल्पलाइन का कर्मचारी कोरोना संक्रमित, कार्यालय पर ताला लटका
X
सोनीपत नगर निगम कार्यालय की सीएफसी ब्रांच में कर्मचारी के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद कर्मचारियों की बेचैनी बढ़ गई है। उक्त कर्मचारी निगम में विवाह पंजीकरण ब्रांच की सेवाएं संभालने व टोल फ्री नंबर पर कॉल अटेंड करने का कार्य कर रहा था।

हरिभूमि न्यूज: सोनीपत

नगर निगम में विवाह पंजीकरण व टोल फ्री नम्बर पर लोगों की सहायता करने वाला कर्मचारी कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण से ग्रस्त पाया गया है। कर्मचारी की रिपोर्ट आने पर पॉजिटिव (Positive) मिलने का खुलासा हुआ। जिसके बाद ब्रांच में हड़कंप मच गया। निगम ने उक्त ब्रांच के कार्यालय (Office) पर ताला लटका दिया है। जिसके कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बता दे कि नगर निगम कार्यालय की सी एफ सी ब्रांच में कर्मचारी के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद नगर कर्मचारियों की बेचैनी बढ़ गई है। उक्त कर्मचारी निगम में विवाह पंजीकरण ब्रांच की सेवाएं संभालने व टोल फ्री नंबर पर कॉल अटेंड करने का कार्य कर रहा था। उक्त कर्मचारी कई दिनों से बीमार चल रहा था। हालांकि उसके अंदर जुकाम व खांसी आदि के कोई लक्षण नहीं थे। जिसके कारण किसी अन्य कर्मचारी को इसका पता नहीं चल पाया।कर्मचारी की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद निगम ने उक्त ब्रांच पर ताला लगा दिया है। ताला लगने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र को किया गया सैनिटाइज

निगम में कार्यरत जो कर्मचारी पॉजिटिव मिला है। उसे कई दिनों से बुखार था। हालांकि उसे खासी जुखाम जैसे लक्षण न होने के कारण उसने बीमारी को गंभीरता से नहीं लिया। सैंपल देने के बाद आई रिपोर्ट में पॉजिटिव होने का खुलासा हुआ। उसके बाद निगम की तरफ से सीएससी सेंटर को सैनिटाइज किया गया। कर्मचारी की सीट के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों को भी सैनिटाइज किया गया। हालांकि उच्च अधिकारियों की तरफ से सीएससी सेंटर को बंद कर दिया गया है।ताकि संक्रमण न फैले।

आमजन को उठानी पड़ रही परेशानी

कर्मचारी के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद पेप्सी ब्रांच को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण बर्थ डेट सहित अन्य प्रमाण पत्रों के लिए आमजन को इंतजार करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। निगम में हर रोज ढाई सौ से 300 लोग जन्म प्रमाण पत्र को लेकर पहुंचते थे। कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने के बाद उक्त संख्या 100 के आंकड़े में सिमट कर रह गई है। वहीं निगम ने सतर्कता बरतें हुए निगम में आने वाले हर शख्स को मास्क पहनने के लिए निर्देश दिए है।

कई दिनों से कार्यालय में नहीं आया कर्मचारी

उच्च अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी की तबीयत खराब थी।उसे हल्का बुखार था।जिसके चलते उसने गत 4 दिन पहले ही कार्यालय में आना छोड़ दिया था। क्षेत्र को सैनिटाइज करवा दिया गया है। लोगों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप

सोमवार को कार्यालय में पहुंचे अन्य कर्मचारियों के बीच बेचैनी का माहौल बना रहा। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र को न तो सैनिटाइज किया गया है, और ना ही कर्मचारियों के लिए सैनिटाइजर मुहैया करवाया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें काम करने में डर लग रहा है। कार्यालय पर ताला लटका दिया है। निगम की तरफ से कर्मचारियों का कोविड-19 टेस्ट तक नही करवाया जा रहा है।

Tags

Next Story