घर में बारी बारी घुसकर दो दरिंदों ने नाबालिग से किया रेप, हत्या कर लटका दिया पंखे पर शव

घर में बारी बारी घुसकर दो दरिंदों ने नाबालिग से किया रेप, हत्या कर लटका दिया पंखे पर शव
X
सदर थाना पुलिस ने गांव मल्लेकां के दो युवकों के खिलाफ केस (Case) दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। रविवार बाद दोपहर सिरसा के नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के एक बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया।

हरिभूमि न्यूज. सिरसा। गांव मंगाला में एक नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या (killing) कर दी गई। बताया जा रहा है दो रिश्तेदारों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपित बाथरूम का बहाना कर घर में घुसे और नाबालिग के साथ दरिंदगी कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए।

सदर थाना पुलिस ने गांव मल्लेकां के दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। रविवार बाद दोपहर सिरसा के नागरिक अस्पताल (Civil hospital) में चिकित्सकों के एक बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया।

घर पर अकेली थी किशोरी

पुलिस को दी शिकायत में मृतका के परिजनों ने बताया कि शनिवार को लड़की घर पर अकेली थी। उसका पिता गांव संगरिया गया था, जबकि मां बड़ी बेटी को दवा दिलाने ऐलनाबाद गई थी। लड़की का छोटा भाई घर के पास ही बनी हुई किरयाणा की दुकान पर बैठा था।

शाम को गांव मल्लेकां निवासी दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि कुछ देर बाद एक युवक ने बाथरूम जाने का बहाना किया और घर के अंदर चला गया और लड़की से दुष्कर्म किया। 10-15 मिनट बाद दूसरा युवक पहले वाले को बुलाने के बहाने घर के अंदर चला गया। दोनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उसकी हत्या करके पंखे पर फांसी के फंदे से लटका दिया।

दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज

सदर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि गांव मंगाला में दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या की गई है। दो युवकों पर छेड़छाड़, दुष्कर्म तथा हत्या करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags

Next Story