अंबाला कैंट एरिया में NDC जारी करने के मामले में रेवाड़ी नगर परिषद का ईओ गिरफ्तार

नरेन्द्र वत्स : रेवाड़ी
अंबाला नगर पालिका में ईओ के पद पर रहते हुए कैंट एरिया में नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी करने के आरोपी केके यादव को एसवीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस समय वह रेवाड़ी नगर परिषद में ईओ के पद पर कार्यरत थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केके यादव ने वर्ष 2011-2012 में कैंट एरिया में एक जमीन की एनडीसी जारी कर दी थी। मामला कैंट एरिया से जुड़ा होने के कारण इसकी जांच स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी गई थी। एसवीजी की ओर से चली जांच के बाद पहले भी केके यादव की गिरफ्तारी की अफवाहें उड़ी थीं। अब एसवीबी की टीम ने शुक्रवार सायं केके यादव को गिरफ्तार कर लिया। केके यादव की नियुक्ति यहां करीब 1 माह पूर्व ही हुई थी। रेवाड़ी के डीसी अशोक कुमार गर्ग ने ईओ केके यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
एक ईओ हो चुका सस्पेंड
इससे पूर्व एनडीसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले में नामजद हुए तत्कालीन इओ अभय सिंह यादव को निकाय विभाग की ओर से सस्पेंड कर दिया गया था। यह केस भी विजीलेंस की ओर से दर्ज कराया गया था। अभय सिंह के सस्पेंशन के बाद ही केके यादव का रेवाड़ी तबादला हुआ था। अब यादव की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर से ईओ का पद खाली हो गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS