बिजली निगम ने 24 घंटे आपूर्ति देने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए

बिजली निगम ने 24 घंटे आपूर्ति देने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए
X
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि इन कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। सभी कंट्रोल रूम के मोबाइल नम्बरों को भी सार्वजनिक किया गया है। ये नम्बर 24 घंटे चालू रहेंगे।

हिसार : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने कोरोना मरीजों के उपचार और व्यवस्था में लगे चिकित्सा संस्थानों, कॉलेज, अस्पताल, क्वारंटाइन सेंटर, डिस्पैंसरी और ऑक्सीजन निर्माता यूनिट की मशीनरी को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए हिसार और दिल्ली जोन में जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि इन कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। सभी कंट्रोल रूम के मोबाइल नम्बरों को भी सार्वजनिक किया गया है। ये नम्बर 24 घंटे चालू रहेंगे।

प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी संस्थानों व ऑक्सीजन बनाने वाले उद्योगों में बिजली आपूर्ति से सम्बन्धित कोई भी समस्या होने पर कंट्रोल रूम के नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है। सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा शिकायतों का निवारण या वैकल्पिक व्यवस्था त्वरित प्रभाव से करवाई जाएगी। इसके अलावा 1912 व 18001804334 टोल फ्री नम्बर पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम मोबाइल नम्बर

सिरसा कंट्रोल रूम 9812556099

फतेहाबाद कंट्रोल रूम 8053299940

हिसार कंट्रोल रूम 9812452597

जींद कंट्रोल रूम 8221901531

भिवानी कंट्रोल रूम 8222882974

दादरी कंट्रोल रूम 9138290236

रेवाड़ी कंट्रोल रूम 8816888986

नारनौल कंट्रोल रूम 8059888214

गुरुग्राम-1 कंट्रोल रूम 7290038998

गुरुग्राम-2 कंट्रोल रूम 8929108428

फरीदाबाद कंट्रोल रूम 9540954708

पलवल/नूंह कंट्रोल रूम 8059888404

Tags

Next Story