सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी चल रहा था ईंट का भट्ठा, सीएम फ्लाइंग ने किया सील

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी चल रहा था ईंट का भट्ठा, सीएम फ्लाइंग ने किया सील
X
जब छापामार टीम ने भट्ठे के चैम्बर को जांचा तो उसमे आग जल रही थी। यानि सीधे रूप से ईंट भट्ठे को चलाया जा रहा था। जिस पर छापामार टीम ने ईंट भट्ठे को सील कर दिया।

हरिभूमि न्यूज. जींद

सीएम फ्लांग ने बुधवार को गांव मोहनगढ़ छापड़ा स्थित गणपति ईंट भट्ठे पर छापेमारी की। भट्ठे को एनजीटी नियमों के विरूद्ध और सुप्रीम कोर्ट आदेशों की उल्लंघना कर चलाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान खादय एवं आपूर्ति विभाग तथा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की टीम भी मौजूद रही। छापामार टीम ने ईंट भट्ठे को सील कर दिया। साथ ही ईंट भट्ठे का लाइसेंस रद्द करने तथा भट्ठा मालिक के खिलाफ आदेशों की अवमानना करने का मामला दर्ज करने की सिफारिश विभाग द्वारा पुलिस से की गई है।

सीएम फ्लाइंग को शिकायत मिली थी कि गांव मोहनगढ़ छापड़ा गणपति ईंट भट्ठे को चोरी छुपे चलाया जा रहा है। जिसके आधार पर सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र तथा सतपाल के नेतृत्व में सीएम फ्लाइंग ने खादय एवं आपूर्ति विभाग की सहायक खादय एवं आपूर्ति निरीक्षक बबीता ढुल, निरीक्षक राजेंद्र पानू, कृष्ण कुमार तथा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ मनीष यादव के साथ ईंट भट्ठे पर दस्तक दी। जब छापामार टीम ने भट्ठे के चैम्बर को जांचा तो उसमे आग जल रही थी। यानि सीधे रूप से ईंट भट्ठे को चलाया जा रहा था। जिस पर छापामार टीम ने ईंट भट्ठे को सील कर दिया। छापामार टीम ने भट्ठा चलता पाए जाने पर ईंट भट्ठे का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश डीसी से की है। साथ ही भट्ठा मालिक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की सिफारिश टीम द्वारा की गई है। ईंट भट्ठे को पूर्व में भी सील किया गया था। सील को तोड़कर चोरीछुपे ईंट भट्ठे को चलाया जा रहा था। काबिलेगौर है कि एनजीटी द्वारा ईंट भट्ठों के चलाने पर रोक लगाई हुई है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने एनसीआर क्षेत्र में ईंट भट्ठे चलाने पर प्रतिबंद्ध लगाया हुआ है। बावजूद इसके एनजीटी तथा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को ताक में रखकर भट्ठे को चलाया जा रहा था।

खादय एवं आपूर्ति विभाग की एएफएसओ बबीता ढुल ने बताया कि सीएम फ्लाइंग के साथ गणपति ईंट भट्ठे पर छापेमारी की गई थी। नियमों को ताक में रखकर तथा सुप्रीम कोर्ट आदेशों की अवमानना कर भट्ठा चलाया जा रहा था। भट्ठे का लाइसेंस रद्द करने तथा भट्ठा मालिक के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। ईंट भट्ठे को सील कर दिया गया है।

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर ईंट भट्ठे पर छापेमारी की गई थी। ईंट भट्ठे को पूर्व में भी सील किया गया था। जिसे तोड़कर चोरी छुपे ईंट भट्ठा चलाया जा रहा था। जो एनजीटी तथा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। खादय एवं आपूर्ति विभाग भट्ठा मालिक के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।

Tags

Next Story