लिव इन रिलेशनशिप में रहने पर मिली मौत की सजा, पूर्व प्रेमी ने कर दिया महिला के पार्टनर का मर्डर, गिरफ्तार

लिव इन रिलेशनशिप में रहने पर मिली मौत की सजा, पूर्व प्रेमी ने कर दिया महिला के पार्टनर का मर्डर, गिरफ्तार
X
आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के गांव गोराई निवासी मनोज के रूप में हुई है। आरोपी ने शनिवार देर रात मनीष की बाई कनपटी पर गोली मार दी थी।

हरिभूमि न्यूज : रेवाड़ी

हरियाणा के रेवाड़ी के धारूहेड़ा में एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के गांव गोराई निवासी मनोज के रूप में हुई है।

राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव जिरोली निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उसके चाचा का लड़का 19 वर्षीय मनीष कुमार प्रिया नाम की महिला के साथ धारूहेड़ा में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहता था। मनीष व प्रिया करीब 15 दिन पहले ही धारूहेड़ा में आकर रहने लगे थे। प्रिया पहले मनोज के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती थी। प्रिया ने कुछ समय पहले मनोज को छोड़ दिया था और मनीष के साथ धारूहेड़ा आकर रहने लगी थी।

मथुरा के गांव सुनरख निवासी मनोज कुमार 5 नवंबर की रात को मनीष व प्रिया के पास उनके कमरे पर मिलने के लिए आया था। मनोज को प्रिया के मनीष के साथ रहने पर एतराज था। शनिवार देर रात मनोज मनीष की बाई कनपटी पर गोली मारकर बाइक पर फरार हो गया। गोली लगने के सूचना के बाद मनीष के ताऊ का बेटा संतोष मौके पर पहुंचा और उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल मनीष की सोमवार को अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।


Tags

Next Story