Ex Cm ओमप्रकाश चौटाला बोले : प्रदेश में चल रहा लुटेरों का गठबंधन

- इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला ने किया लाडवा के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा
- बोले, हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं
Kurukshetra : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला (Omprakash Chautala) ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है बल्कि एक जनहित का गठबंधन न होकर लुटेरों का गठबंधन बना हुआ है। इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला मंगलवार को लाडवा के बाढ़ ग्रस्त गांवों में फसलों आदि के हुए नुकसान का जायजा लेने व किसानों की समस्याएं सुनने ग्राम बकाली, दुगारी, ध्यांगला, गुढ़ा गांव का दौरा कर रहे थे।
उन्होंने गठबंधन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में सरकार नहीं, बल्कि लुटेरों की सरकार है। वह बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के समय भी अपना फायदा सोच रहे हैं। वही गांव वासियों ने एक शिकायत भरे लहजे में कहा कि अभी तक सरकार की तरफ से न तो कोई अधिकारी आया और ना ही कोई सहायता उपलब्ध हो सकी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोगों को 2024 के विधानसभा चुनावों के इंतजार करने की भी जरूरत नहीं है बल्कि प्रदेश की भाजपा जजपा गठबंधन सरकार पहले ही टूट जाएगी और प्रदेश में मध्यवर्ती चुनाव होंगे। उन्हें किसी पार्टी से कोई द्वेष नहीं है। जो भी इनेलो पार्टी की नीतियों में विश्वास रखता हो, वह उनसे आकर मिल सकता है।
उन्होंने लोगों से कहा कि जब भी कोई सत्ता पक्ष का मंत्री या नेता आए तो उनसे पूछना कि देश पर 400 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कर्ज है जबकि पहले हमारा देश दूसरे देशों की सहायता करता था। उन्होंने कहा कि विकास का तो कोई काम नहीं हुआ, फिर कर्जा किस बात का है। प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इनेलो की बहुमत से सरकार बनी तो वह जनता के सारे क्लेश काट देंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS