अंबाला : गले में कोल्ड ड्रिंक का ढक्कन फंसने से पूर्व सैनिक के इकलौते बेटे की मौत

हरिभूमि न्यूज : अंबाला
कोल्ड ड्रिंक पीते समय गले में ढक्कन फंसने से पूर्व सैनिक के इकलौते बेटे की मौत हो गई है। छावनी की डिफेंस कॉलोनी का रहने वाला 15 वर्षीय यश कुमार उर्फ गोलू प्लास्टिक की बोतल का ढक्कन ढीला कर कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। इसी दौरान ढक्कर उसके गले में फंस गया। सांस न आने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। यश के गले में ढक्कन फंसते ही परिजनों उसे सेना अस्पताल में ले गए थे।
यहां डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से यश के गले में फंसे ढक्कन को निकाला लेकिन वे उसे बचा नहीं पाए। उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। चाचा सुनील कुमार ने बताया कि यश दो भाई-बहन थे। बहन पायल यश से बड़ी है। यश सैनिक स्कूल में कक्षा 11वीं की पढ़ाई कर रहा था। यश के पिता अनिल कुमार सेना से रिटायर हैं। इकलौते बेटे की मौत से पूरे परिवार में मातम का माहौल है। छोटी सी लापरवाही में हुई बेटे की मौत से परिजन बेहद दुखी हैं। फिलहाल पुलिस मामले में जरुरी कार्रवाई कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS